टोंक

Tonk New Zila Pramukh : जानिए कौन हैं टोंक की नई जिला प्रमुख? 10वीं पास करोड़पति अलका बैरवा की संपत्ति जयपुर तक है फैली

Who is Tonk New Zila Pramukh : टोंक जिले की नई जिला प्रमुख अलका बैरवा की संपत्ति टोंक से लेकर जयपुर तक फैली है। जानिए कौन हैं टोंक की नई जिला प्रमुख?
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:57 PM IST
know who is tonk new zila pramukh alka bairwa
Tonk Zila Pramukh : टोंक. जिला प्रमुख चुने जाने के बाद अलका बैरवा को शपथ दिलाते निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी। फोटो पत्रिका

Tonk New Zila Pramukh : टोंक जिले की नई जिला प्रमुख अलका बैरवा की संपत्ति टोंक से लेकर जयपुर तक फैली है। 59 वर्षीय अलका बैरवा वार्ड 21 से चुनाव जीतकर जिला प्रमुख बनी हैं। उनके नाम टोंक में 1.9 एकड़ कृषि भूमि और 10,975 वर्गफीट गैर कृषि भूमि है, जबकि जयपुर की वसुंधरा कॉलोनी में 550 वर्गफीट का मकान भी है। उनकी अचल संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 62.50 लाख रुपए के जेवरात हैं। अलका बैरवा की शैक्षणिक योग्यता दसवीं तक है।

नकदी और बैंक में 30 लाख रुपए

जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार अलका बैरवा के पास 12.50 लाख रुपए नकद हैं, जबकि विभिन्न बैंक खातों में 17.50 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 62.50 लाख रुपए के जेवरात हैं। इस तरह नकदी, बैंक जमा और आभूषणों का कुल मूल्य 92.50 लाख रुपए बताया गया है।

टोंक में कृषि और गैर कृषि भूमि

अचल संपत्ति के मामले में भी अलका बैरवा के नाम अलग-अलग स्थानों पर संपत्ति दर्ज है। टोंक जिले में उनके पास 1.9 एकड़ कृषि भूमि है, जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपए बताया गया है। इसके अलावा टोंक में 10,975 वर्गफीट गैर कृषि भूमि है, जिसका बाजार मूल्य 1.10 करोड़ रुपए है। वहीं जयपुर की वसुंधरा कॉलोनी में 550 वर्गफीट का मकान है, जिसकी बाजार कीमत 20 लाख रुपए बताई गई है। इस प्रकार उनकी घोषित अचल संपत्ति का कुल बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए है। उनके नाम पर 2.50 लाख रुपए का होम लोन भी बकाया है।

पति के नाम 1.16 की संपत्ति

अलका बैरवा के पति की कुल आय 46 लाख रुपए बताई गई है। उनके पास 11 लाख रुपए नकद और बैंक खातों में 20 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 15 लाख रुपए मूल्य का वाहन है। वहीं टोंक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 950 वर्गफीट का मकान है, जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपए बताया गया है।

Tonk Zila Pramukh : कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा जीतीं

टोंक जिला परिषद में पिछले दो कार्यकाल से जिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज भाजपा को शिकस्त देकर कांग्रेस ने जिला परिषद में अपनी वापसी की है। जिला प्रमुख पद के चुनाव में बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने भाजपा की प्रियंका बैरवा को 21 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। अलका बैरवा को कुल 26 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 5 मत प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि कांग्रेस के 25 सदस्यों के साथ रालोपा के एक सदस्य का मत भी अलका बैरवा के पक्ष में गया। इस तरह कांग्रेस ने कुल 26 मत हासिल कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस खेमे में उत्साह छा गया और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है कि चुनाव की मतगणना में कांग्रेस को 25, भाजपा को 5 तथा रालोपा के एक सदस्य की जीत हुई थी।