टोंक

Tonk News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर शादीशुदा युवक-युवती की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका

टोंक जिले के सुरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
2 min read
Jun 15, 2026
Several trains from MP to Delhi and Mumbai cancelled
एमपी से दिल्ली और मुंबई की कई ट्रेनें रद्द- प्रतीकात्मक तस्वीर

टोंक। बनेठा क्षेत्र के सुरेली गांव स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना सवाईमाधोपुर से जयपुर जा रही ट्रेन के सामने आने से हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेली पंचायत के सूरज्याभैरू गांव निवासी विमल गुर्जर (26) पुत्र रामनिवास गुर्जर तथा मनचिता गुर्जर (24) पुत्री रूपनारायण गुर्जर, पत्नी राजेश गुर्जर निवासी नयागांव (थाना चौथ का बरवाड़ा) के रूप में हुई है।

यह वीडियो भी देखें

दोनों की कोई संतान नहीं

दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और विवाहित थे। बताया जा रहा है कि मनचिता का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था, जबकि विमल भी विवाहित था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। बनेठा थानाधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि सोमवार को सुरेली रेलवे स्टेशन पर दो लोगों के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। मामला रेलवे क्षेत्राधिकार का होने के कारण जीआरपी सहायक निरीक्षक सत्यनारायण चौधरी तथा आरपीएफ सहायक निरीक्षक घनश्याम मीणा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू

जीआरपी सहायक निरीक्षक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि टोंक पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

इससे पहल निवाई रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। दरअसल पानी पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरी महिला जब चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, तभी वह दो कोचों के बीच बने गैप में फिसलकर पटरी पर गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतका की पहचान सोनम (28) पत्नी राजवेन्द्र सिंह जाटव केन निवासी जरीला तहसील रूपबास थाना सदावल जिला भरतपुर के रूप में हुई। सोनम स्वयं सहायता समूह के साथ कार्य करती थी और समूह की अन्य महिलाओं के साथ जयपुर जा रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
15 Jun 2026 05:16 pm
Published on:
15 Jun 2026 05:16 pm