जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35 ए हटाए जाने के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से घंटाघर पर तिरंगा लहराकर खुशी मनाई।
टोंक. केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में धारा 370, 35ए हटाए जाने के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की ओर से घंटाघर पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा शहर मंडल महामंत्री राम अवतार धाभाई ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, पूर्व विधायक अजीत मेहता, प्रधान जगदीश गुर्जर, जिला महामंत्री दीपक संगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया सहित कार्यकर्ता डाक बंगले में एकत्र हुए।
यहां से वे "जहां बलिदान हुए मुखर्जी - वो कश्मीर हमारा है, नरेन्द्र मोदी - जिन्दाबाद, अमित शाह - जिन्दाबाद, बीजेपी - जिन्दाबाद" आदि नारे लगाते हुए डाक रवाना हुए। घंटाघर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को जम्मू कश्मीर में धारा 356 , 35ए हटाये जाने की खुशी मनाई।
इस दौरान जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, महिला शहर अध्यक्ष मंजू शर्मा, राजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष कालूराम सैनी, रामबाबू गुप्ता, सतीश चंदेल, सीताराम चावला, विनोद पोरवाल, बलवंत मराठा, खुशबू सैनी, राहुल शर्मा, जूली शर्मा, गुलाब सेठ, प्रभु बाडोलिया, राजाराम जाट आदि मौजूद थे।
इधर, भाजपा सदस्यता रथ सुबह घंटाघर पहुंचा। जहां जिला महामंत्री नरेश बंसल, शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि ने लोगों को मोबाइल फोन पर मिस कॉल दिलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही लोगों को भाजपा से जुडऩे के लिए कहा। इसके बाद ये रथ सवाईमाधोपुर सर्कल के बाद देवली की ओर रवाना हो गया। ये रथ जयपुर से आया था।
Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News