
आर्टिकल 370 के खत्म होने के बाद भाजपा का ये बड़ा नेता खरीदने जा रहे जमीन, किया सबसे बड़ा ऐलान
लखनऊ.जम्मू-कश्मीर (Jammu Kasmir) से संबंधित संविधान अनुच्छेद 370 (3) #Article 370 को हटाने को लेकर संकल्प और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश कर दिया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 #Article 35 A हटाए जाने को लेकर राजधानी की जनता ने इसका समर्थन किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सबसे करीबी भाजपा (BJP) विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल (Radha Mohan Das Agrawal) इस फैसले से इतने खुश नजर आए कि जम्मू कश्मीर में जमीन लेकर घर बनाने की इच्छा भी जाहिर कर दी। यहां तक कि जमीन खरीदने को लेकर उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने को देश में नए युग की शुरुआत बताया है।
जमीन खरीदने की जताई इच्छा
विधायक राधा मोहन दास केंद्र सरकार की इस फैसले से इतने उत्साहित नजर आए कि भाजपा कार्यकर्ताअों के साथ मिठाई बांटते बहुए व जश्न मनाते हुए कहा कि मैंने जमीर खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है और कश्मीर में अपने मित्र यासिर से इस संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक कश्मीर के स्थानीय लोग दोहरी गुलामी का सामना कर रहे थे। उन्हें राष्ट्रविरोधी नेताओं की गुंडागर्दी बर्दाश्त करनी पड़ती थी। वहां के युवा पत्थरबाजों के समूह में शामिल हो रहे थे।धारा 370 हटने पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने केन्द्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री को धन्यवाद दिया है।
कहा- देश की दूसरी स्वतंत्रता दिन है
उन्होंने कहा कि सोमवार का दिन पूरे देश के लिए एेतिहासिक दिन है। यह कश्मीर और कश्मीर के नागरिकों की आजादी का दिन है। विधायक ने कहा है कि आज देश की दूसरी स्वतंत्रता दिन है। साथ ही विधायक ने कहां है कि 1947 की आजादी के बाद भी राजनेताओं के नकारेपन की वजह से कश्मीर के नागरिक दो नंबर के नागरिक हो गए थे, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए है इससे देश में खुशी की लहर है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए इस कदम को सर्वश्रेष्ठ कदम बताया।
Published on:
6 Aug 2019, 11:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.