टोंक

Indian Constitution Day : संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा की दिलाई शपथ

Indian Constitution Day: संविधान दिवस पर जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्मिकों को शपथ दिलाई। केन्द्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।

2 min read
Nov 27, 2019
Constitution Day: संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा की दिलाई शपथ

टोंक. जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोक तान्त्रिक देश है। देश का संविधान सर्वोपरि है। यह हमें न्याय, स्वतन्त्रता, समता एवं बन्धुता की भावना से एक साथ जीने के लिए प्रेरित करता है। वे मंगलवार को संविधान दिवस पर ग्राम पंचायत डारडाहिन्द में आयोजित ग्राम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संविधान में नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में बताया गया है। प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी जिम्मेदारी से पूरा करना चाहिए। ग्राम सभा में सभी को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

कलक्टर ने आम जन की स्थानीय समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। संविधान दिवस पर मंगलवार को जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्मिकों को शपथ दिलाई। केन्द्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य गोपाल मीना ने संविधान के बारे में बताया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान हुई संगोष्ठी में प्राचार्यडॉ. बी. एल. बैरवा, सह आचार्य डॉ. पीयूष पारीक तथा एसएन खींची ने भी विचार व्यक्त किए।

राजीव गांधी विधि महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।अध्यक्षता करते हुए निदेशक एडवोकेट रामसिंह मुकुल ने कहा कि जिस प्रकार शरीर की क्रियाओं को चलाने के लिए मस्तिष्क की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार समाज रूपी तन्त्र को चलाने के लिए संविधान का होना महत्व रखता है। इस दौरान डॉ. दिशान्त बजाज, प्राचार्य डॉ.दामोदर चावला, डॉ.बी.एस.नोगिया, किरण गुर्जर आदि मौजूद थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भारत के संविधान अंगीकृत करने के दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत रीजनल पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल से वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र तक रैली निकाली गई। अल अमीन इस्लामिक गल्र्स सेन्टर बहीर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सचिव पंकज बंसल सचिव ने बताया कि आज के दिन भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। ऐसे में 26 नवम्बर को संविधान अंगीकृत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रैली के बाद जिला एवं सैशन न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई।

इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी शर्मा, सावित्री सिंह, चाइल्डलाइन प्रभारी निसार अहमद, शाजिया परवीन, वल्र्ड विजन प्रबंधक मसानन्त मसीह, अमीर अहमद सुमन मौजूद थे। एक्शन एड एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा से अल अमीन इस्लामिक गल्र्स सेन्टर बहीर में संविधान दिवस पर शिविर लगाया गया।

एक्शन एड समन्वयक जहीर आलम ने बताया कि मदरसों के बच्चों द्वारा संविधान के मौलिक अधिकारों व मूल कर्तव्यों को बढ़ावा देने वाले नाटकों का मंचन किया गया। नेहरू युवा केंद्र टोंक की ओर से जिला युवा समन्वयक हितेश कुमार ने शहीद अशोक जाट खेल युवा नवयुवक मंडल पराना में संविधान दिवस पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, उपाध्यक्ष कमल, सचिव काशीराम गुर्जर आदि मौजूद थे।

Published on:
27 Nov 2019 12:16 pm
Also Read
View All