टोंक

राजस्थान की एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को कोबरा सांप ने काटा, मौत

Rajasthan News : राजस्थान की एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा साहू को कोबरा सांप ने काटा लिया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

2 min read
Jul 21, 2024
राजस्थान की एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को कोबरा सांप ने काटा, मौत (File Photo)

Rajasthan News : राजस्थान की एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा साहू की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। दीपा साहू टोंक जिले के घाड़ गांव की निवासी थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। शनिवार सुबह दीपा साहू अपनी गाय के लिए चारा काट रही थी। उसी वक्त एक कोबरा सांप ने दीपा के पैर में डस लिया। दीपा की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग भागे-भागे आए। सभी ने मिलकर सांप को मार डाला। परिजन तत्काल निजी वाहन से दीपा को लेकर कोटा के अस्पताल रवाना हुए। पर कोटा पहुंचने से पहले ही रास्ते में दीपा साहू की मौत हो गई। कोटा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आज होगा अंतिम संस्कार

कोटा के अस्पताल में ही मृतका दीपा साहू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घाड़ लाया गया है। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

परिजन की गलती पड़ी भारी

डॉक्टर्स के अनुसार कोबरा सांप के काटने के बाद पहला एक घंटा गोल्डन ऑवर होता है। इस एक घंटे में किसी भी सरकारी अस्पताल में एंटी वेनम सीरम लगाई जाती है। जिससे पीड़िता की जान बच सकती है। एंटी वेनम सीरम सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री में उपलब्ध होती है। ऐसी चर्चा में है कि अगर परिजन उसे अगर कोटा की जगह, दूनी, देवली या टोंक ले जाते तो शायद दीपा साहू बच सकती थी।

कोबरा विश्व के 10 सबसे जहरीले सांपों में शामिल

कोबरा प्रजाति के सांपो में न्यूरोटॉक्स्कि वेनम होता है। इस प्रजाति के सांपों को विश्व के 10 सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। सांप के डसने के बाद पीड़ित का तंत्रिका तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। इसके असर से सांस और हृदयगति रुक जाती है।

यह भी पढ़ें -

Published on:
21 Jul 2024 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर