टोंक

जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनको यथावत रखा जाए, सचिन पायलट बोले – 1991 में पारित हुआ था कानून

Sachin Pilot Attack BJP : कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने बड़ी बात कही। पायलट ने कहा, 1991 में एक कानून पारित किया गया था और वो कानून सर्वसम्मति से संसद ने पारित किया था कि देश की आजादी के बाद जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनको यथावत रखा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 7:08 PM IST
Rajasthan Tonk All Religious Places in India will be kept as they are Sachin Pilot said Law was Passed in 1991
कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट

Sachin Pilot Attack BJP : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक सचिन पायलट आज बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "1991 में एक कानून पारित किया गया था और वो कानून सर्वसम्मति से संसद ने पारित किया था कि देश की आजादी के बाद जितने भी धार्मिक स्थल हैं, उनको यथावत रखा जाएगा।

जानबूझकर कुछ ताकतें है भटकाती हैं जनता का ध्यान

सचिन पायलट ने आगे कहा चाहे संभल का मामला हो या अजमेर का मामला हो, जानबूझकर कुछ ताकतें है, जो चाहती हैं कि इस देश में जनता का ध्यान किसान, महंगाई, बेरोजगारी से हटाकर इन मुद्दों पर आकर्षित किया जाए।

भाजपा की राजनीति ध्रुवीकरण पर है टिकी हुई

सचिन पायलट ने कहा संभल में निर्दोष लोगों की मौत हुई। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभल में जिन लोगों की मौते हुई हैं, उनके परिवार से मिलना चाहते थे लेकिन उनको जाने से रोक दिया गया। वहां तनाव का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि भाजपा की राजनीति ध्रुवीकरण पर टिकी हुई है।

जिम्मेदारी भी सभी लोगों की है…

पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर कहा कि यह परिणाम चौंकाने वाले थे। राजस्थान में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यहां हम केवल एक ही सीट जीत पाए। पार्टी जब चुनाव जीतती है तो उसका श्रेय सब लेते हैं। आज अगर हम जीत नहीं पाए तो उसकी जिम्मेदारी भी सभी लोगों की है।

सरकार ने सारे हथकंडे अपनाए पर दौसा में हम चुनाव जीते

सचिन पायलट ने कहा दौसा का चुनाव हम जीते हैं। दौसा में सरकार ने सारे हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद हम वहां चुनाव जीते। हम जहां चुनाव नहीं जीत पाए। वहां संगठन भी देख रहा है। कमेटियां भी बनी है। हम लोग सही समय पर सही कार्रवाई भी करेंगे। प्रियंका गांधी वायनाड से रेकॉर्ड मतों से चुनाव जीती। उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन कई जगह आगे रहा। कुछ परिणाम हमारे पक्ष में तो कुछ विपक्ष में आए हैं।

Updated on:
4 Dec 2024, 7:08 PM IST
Published on: