5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : 31 दिसंबर तक नहीं कराया अगर ये काम तो, नहीं मिलेगा राशन

e-KYC New Update : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नया अपडेट। ई-केवाईसी करने की डेट फिर बढ़ी। अगर 31 दिसंबर तक e-KYC नहीं कराया तो राशन नहीं मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Dec 2024, 2:36 PM IST

Rajasthan If this work is not done by 31 December then you will not get ration

e-KYC New Update : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नया अपडेट। ई-केवाईसी करने की डेट फिर बढ़ी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के चयनित सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाई जा रही है। इसकी अंतिम तिथि अभी तक 31 अक्टूबर थी। पर सभी इसका लाभ ले सकें इसलिए अब इसकी डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया है। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी गई है।

नहीं तो नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा जाएगा

सुमित गोदारा ने बताया कि लाभार्थी उचित मूल्य की दुकान पर व्यक्तिशः जाकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। अन्यथा उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद राशन नहीं मिल सकेगा। सरकार लगातार सभी को ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रेरित कर रही है। अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर के बाद अब एक बार फिर डेट बढ़ाकर 31 दिसम्बर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :Railways News : रेलवे से बड़ी खबर, दो ट्रेनें रहेंगी रद्द, दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन बदले रूट से दौड़ेगी

अपात्र लोगों की पहचान हो सके

ई-केवाईसी प्रक्रिया का मकसद सिर्फ यह है कि केवल वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले। इस प्रक्रिया को सरकार इसलिए करा रही है कि जिससे अपात्र लोगों की पहचान हो सके। उन्हें इस योजना के लाभ से बाहर किया जा सके।

यह भी पढ़ें :जोधपुर के मशहूर कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु, जनता अवाक, 5 हजार से अधिक की थी हार्ट सर्जरी

उचित मूल्य की दुकान जाना होगा

राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने करीबी उचित मूल्य की दुकान पर जाना होगा। आधार कार्ड की एक प्रति जमा करनी होगी। साथ ही जिन लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट नहीं हैं, उनकी ई-केवाईसी आईरिस स्कैनिंग के जरिए की जाएगी।

यह भी पढ़ें :RGHS योजना की गाइडलाइन में बड़ा बदलाव, नया सिस्टम लागू

राजस्थान में 4.35 करोड़ हैं लाभार्थी

राजस्थान में 4 करोड़ 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फ्री में अनाज दिया जाता है। इन लाभार्थियों को प्रदेश की 27000 राशन की दुकानों पर अनाज मिलता है। लाभार्थियों को इन्हीं राशन की दुकानों पर अपनी ई-केवाईसी करवानी है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : एक भाई का बारहवां हुआ नहीं, दूसरी ओर छोटे भाई भी चल बसे, हर कोई है स्तब्ध