टोंक

RGHS Update : आरजीएचएस में कैशलैस इलाज व दवाएं बंद, पेंशनर्स का टूटा सब्र, टोंक कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

RGHS Update : राजस्थान के टोंक में आरजीएचएस योजना में कैशलैस इलाज व दवाएं बंद होने से पेंशनर्स का सब्र टूट रहा है। बुधवार को पेंशनर्स ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

2 min read
May 14, 2026
टोंक. कलक्ट्रेटे में प्रदर्शन करते पेशनर्स। फोटो पत्रिका

RGHS Update : टोंक में आरजीएचएस योजना में कैशलैस इलाज व दवाएं बंद होने से पेंशनर्स को आर्थिक के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार की इस उदासीनता पर अब पेंशनर्स का सब्र टूट रहा है। बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आगामी दिनों मे बडे आंदोलन की चेतावनी दी है।

शाखा टोंक के जिला अधीक्षक हरबंश शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजना आरजीएचएस में सूचीबद्ध अस्पतालों और फार्मेसिस्टों की मिलीभगत से चल रहे भ्रष्टाचार पर सरकार के शिकंजा कसने के बाद नई समस्या खड़ी हो गई है। गड़बड़ी भरे बिलों के भुगतान का दबाव बनाने के लिए अस्पताल व फार्मेसिस्ट लामबंद हो गए हैं।

सरकार समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल

हरबंश शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पतालों ने आईपीडी में पेंशनर्स का कैशलैस इलाज बंद कर दिया है। इसी तरह, ओपीडी में भी सूचीबद्ध फार्मेसिस्टों ने पेंशनर्स को कैशलैस दवाएं उपलब्ध कराना बंद कर दिया है। इस अन्यायपूर्ण गतिविधि से राजस्थान के पेंशनर्स बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर सरकार के जिम्मेदार अफसरों को अवगत कराया गया, लेकिन सरकार ने उदासीन रवैया अपनाया। सरकार इस समस्या के समाधान में पूरी तरह विफल रही है।

मुख्यमंत्री को जिला कलक्टर टोंक के माध्यम से दिया ज्ञापन

आरजीएचएस योजना के अंतर्गत पेंशनर्स को कैशलैस उपचार व दवाएं बिना किसी गतिरोध के उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान पेंशनर समाज ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का निर्णय किया है। आंदोलन के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री को जिला कलक्टर टोंक के माध्यम से ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देते समय रोहित कुमावत, रामफूल मीणा, प्रहलाद राय नीमावत, पदमकुमार जैन, निलिमा आमेरा, विजय माथुर, चंदालाल, राकेश माथुर, भगवान कुमावत, सत्यनारायण शर्मा, सिराज नकवी, हामिद अली, दिनेश शर्मा सहित अनेक पेंशनर्स उपस्थित रहे।

पीएचसी की चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी

एक अन्य न्यूज में पीपलू उपखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पासरोटिया में कार्यरत रहे डॉ. पवन कुमार हाथीवाल को पुनः मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी संगीत चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पीपलू को आशान्वित ब्लॉक घोषित किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में पासरोटिया पीएचसी से डॉ. पवन हाथीवाल को कार्य व्यवस्था के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दत्तवास (निवाई ब्लॉक) भेजना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो की बल्ले-बल्ले, जेडीए ने सौंपी जमीन, आज से तारबंदी का काम होगा शुरू
Published on:
14 May 2026 12:24 pm
Also Read
View All