टोंक

सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल को लिखा पत्र, बीसलपुर से ओवरफ्लो पानी को लेकर बड़ी मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा हैं। जानिए उन्होंने क्या मांग की है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा और सचिन पायलट: फाइल फोटो पत्रिका

टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के पानी को टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाने की मांग की है।

पायलट ने कहा कि बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो के व्यर्थ बहने वाले पानी को नहर का निर्माण करवाकर टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में डलवाया जाए। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण से क्षेत्र की उपजाऊ जमीन की सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले के किसानों की यह लम्बे समय से प्रमुख मांग रही है।

ये भी पढ़ें

सचिन पायलट बोले- आप पटाखे क्यों चला रहे हैं? मैं शोकसभा में जा रहा हूं

रेल कनेक्टिविटी और शहरी विकास पर जोर

पायलट ने टोंक में नहरों का विस्तार करने की मांग भी की है। साथ ही पायलट सरकार से मांग की है कि टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पूर्व में स्वीकृत रेल लाइन परियोजना के कार्य में गति लाकर इसे शीघ्र पूर्ण करवाया जाए। टोंक शहर के व्यवस्थित, आधुनिक एवं सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करने के लिए टोंक में नगर विकास न्यास की स्थापना की जाए। युवाओं को कृषि की उन्नत शिक्षा के लिए राजकीय कृषि महाविद्यालय खोला जाए।

बजट प्रस्तावों में विकास कार्य शामिल करने की मांग

पायलट ने राज्य सरकार को भेजे गए बजट प्रस्तावों में मिसिंग लिंक एवं नॉन पेचेबल सडक़ विकास कार्यों के विभिन्न राजकीय विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने सहित नवीन संकाय व अतिरिक्त विषय प्रारम्भ करवाने, राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों को क्रमोन्नत करवाने व नवीन स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने तथा टोंक स्थित एनीकट्स के मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्यों के प्रस्ताव भिजवाकर आगामी बजट में शामिल करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Sachin Pilot : केंद्र सरकार सब्सिडी और मदद में करे इजाफा, सचिन पायलट बोले- लगातार बढ़ रही है महंगाई

Also Read
View All

अगली खबर