टोंक

साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से पुस्तक बैंक की स्थापना की

साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में पुस्तक बैंक की स्थापना की गई।  

2 min read
Oct 31, 2019
साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से पुस्तक बैंक की स्थापना की

टोडारायसिंह. साहित्य मंच टोडारायसिंह की ओर से बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में पुस्तक बैंक की स्थापना की गई। समारोह की शुरुआत मुसिंफ मजिस्टे्रट सत्येन्द्र सिंह व उपखण्ड अधिकारी डॉ. सूरजसिंह नेगी के आथित्य में की गई। साहित्य मंच टोडारायसिंह संरक्षक नेगी ने कहा पुस्तकें इंसान की सच्ची मित्र है।

वर्तमान में जहां एक ओर पुस्तकों से मोह भंग होता जा रहा है वहीं समाज में जरूरतमंद वर्ग पुस्तकों के अभाव में अपेक्षित रहता है। घरो में अनुपयोगी पुस्तके जरूरमंद के हाथों में पहुंचे इसके लिए साहित्य मंच की ओर से देशव्यापी मुहीम के तहत पुस्तक दान कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसमें कोई भी व्यक्ति पुस्तकों का दान कर सकता है।

मुंसिफ मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र सिंह चौहान ने जीवन में ज्ञान व घरो में बंद अनुपयोगी पुस्तकों की मुहिम के तहत उपयोगिता पर प्रकाश डाला साथ ही कन्यादान से बढकऱ शिक्षण ज्ञान को बताया। इस दौरान एसडीएम समेत अन्य व्यक्तियों ने पुस्तकों का दान किया।

साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि अभियान के तहत शहर के पुराने बस स्टेण्ड, माणक चौक, ब्रह्मअखाड़ा, कटला प्रांगण, पीपली चौराहे पर पुस्तक जान कार्यक्रम आयोजित कर पुस्तके एकत्रित की जाएगी। इस दौरान सीबीईओ राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, जैन दिगम्बर विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र जैन, दिनेश जैन, बार सदस्य व राजस्वकर्मी मौजूद थे।

कृषि मण्डी में शुरू हुआ व्यापार
टोडारायसिंह. व्यापार मण्डल की ओर से बुधवार को मण्डी परिसर में पूजा अर्चना कर कृषि मण्डी व्यापार की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत मण्डी परिसर में ब्लिस स्कूल निदेशिका राधा चौधरी व डीआर रामचन्द्र गुर्जर के आतिथ्य में कांटे की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

वही मण्डी परिसर में नई फसल मूंग व अन्य कृषि जिंसो की बोली लगाकर मण्डी व्यापार शुरुआत की। इस दौरान मण्डी व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश मोडकिया, हंसराज गुर्जर, संजय मोदी, रामस्वरूप चौधरी, सुनील झण्डा, पदमचंद जैन, रमेश, चंद्रप्रकाश, शंकर चौधरी समेत अन्य व्यापारीगण मौजूद थे।

वरिष्ठ व्यापारियों का किया सम्मान
निवाई. कृषि मंडी व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंडल प्रवक्ता दीपक गुप्ता ने बताया कि बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में वरिष्ठ व्यापारी गिरधारीलाल पण्डा, कुंदनलाल जैन, रूपचंद विजय, रामकरण चौधरी, राजेंद्र टोडवाल, ब्रजमोहन खण्डेलवाल, कैलाश अग्रवाल, राजेंद्र पाटनी को स्मृति चिह्न देकर कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में भगवान लक्ष्मीनारायण की मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की

Published on:
31 Oct 2019 11:11 am
Also Read
View All