टोंक

Tonk News: 90 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वाले छात्र को स्कूल ने कराया हवाई सफर, जैसलमेर के लिए भरी उड़ान

90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप हवाई यात्रा कराने की घोषणा की गई थी। इस उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद विद्यालय परिवार की तरफ से हवाई सफर का तोहफा दिया गया।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
हवाई सफर पर रवाना होते छात्र व शिक्षक (फोटो-पत्रिका)

टोंक। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली के मेधावी छात्र भानु प्रताप सिंह नरूका ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी परीक्षा में 90.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने पूर्व घोषणा के अनुरूप उन्हें हवाई यात्रा का विशेष उपहार दिया।

प्राचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप हवाई यात्रा कराने की घोषणा की गई थी। भानु प्रताप सिंह ने परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का वादा साकार किया।

ये भी पढ़ें

VIROSH Wedding: शादी से पहले मैदान में भिड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पहली बार विमान पर चढ़ा छात्र

छात्र को जयपुर से जैसलमेर तक की हवाई यात्रा व्याख्याता जयनारायण मीना के सहयोग से कराई गई। पहली बार विमान में यात्रा करने का अवसर पाकर छात्र ने इसे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।

छात्रों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

प्राचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 2 से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, भजनलाल कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला

Updated on:
25 Feb 2026 08:48 pm
Published on:
25 Feb 2026 08:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर