Theft incident: चोरों ने मंदिर समेत पांच दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
टोडारायसिंह. कस्बे में मंगलवार रात चोरों ने मंदिर समेत पांच दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस नेअनुसार कस्बे में मुख्य बस स्टेण्ड से एसबीआई बैंक के मध्य स्थित जैन मंदिर, एक परचूनी दुकान के अलावा तीन केबिन को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य बस स्टेण्ड स्थित चाय की एक केबिन के अलावा टायर पंक्चर की दो दुकानों के ताले तोडकऱ भीतर सरिये व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
इसके बाद एसबीआई बैंक के निकट स्थित रामबाबू खण्डेलवाल की दुकान का ताला तोडकऱ भीतर खाद्य सामग्री चोरी कर ले गए। इसी बीच चोरों ने दादाबाड़ी के निकट जैन मंदिर में वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के बाहर चैनल गेट के बाद मुख्य द्वार का ताला तोडकऱ भीतर घुस गए जहां भीतर रखी दो अलमारियों का ताला तोडकऱ अंदर रखी डायरी व अन्य दस्तावेजों को बिखेर दिया। इस दौरान चोरों ने तिजोरी व लोहे के संदुक को खोलने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूने मकान से ले गए लाखों का माल
टोंक. कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीबाग रोड स्थित सूने मकान से चोर लाखों रुपए के गहने व नकदी ले गए। इसका मामला कोतवाली थाने में दर्जकराया गया है। पुलिस ने बताया कि ये मकान मोतीबाग रोड निवासी हामिद खान का है। उनके भतीजे इकबाल मुनीम खान ने बताया कि हामिद खान परिवार के साथ तीन दिनों से जयपुर गए थे।
बुधवार को टोंक आकर घर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान का तोडकऱ अंदर घुस और आलमारी में रखे गहने समेत नकदी ले गए। इनकी लागत करीब 5 लाख रुपए है। चोरी के बाद परिवार जनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।