31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्मेदार भी नहीं पहुंचे पट्टा वितरण शिविर में, इधर-उधर भटकते ग्रामीण बैरंग लौटे

Lease distribution camp: राजीव गांधी सेवा केन्द्र मेें महात्मा गांधी ग्रामोत्थान पट्टा वितरण शिविर में 12 बजे तक एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2019, 8:06 PM IST

जिम्मेदार भी नहीं पहुंचे पट्टा वितरण शिविर में, इधर-उधर भटकते ग्रामीण बैरंग लौटे

जिम्मेदार भी नहीं पहुंचे पट्टा वितरण शिविर में, इधर-उधर भटकते ग्रामीण बैरंग लौटे

पलाई. कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र मेें महात्मा गांधी ग्रामोत्थान पट्टा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 बजे तक एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

शिविर में 3 बजे तक विकास अधिकारी, तहसीलदार, सरपंच एवं एसडीएम के नहीं पहुंचने से पट्टा वितरण शिविर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना रहा तथा ग्रामीण आवश्यक कार्य के लिए इधर-उधर पूछते हुए नजर आए। शिविर में सरपंच रामभरोसी मीणा उपसरपंच रामजीलाल गुर्जर एवं पंचायत के वार्ड पंच सहित अधीन कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित रहे। जो चर्चा का विषय रहा।

read more: मारपीट कर घायल करने का कराया मामला दर्ज, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी लगाया आरोप


ग्रामीण लौटे बैरंग-
पट्टा वितरण शिविर में जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समय पर नहीं आने पर आवश्यक कार्यों से आए ग्रामीण बैरंग लौट गए। पट्टा वितरण शिविर में 12 बजे तक एलडीसी नन्दकिशोर सैनी, रोजगार सहायक प्रहलाद वर्मा, लाडों परियोजना ब्लॉक समन्वयक रोहीत पारिक, कृषि पर्यवेक्षक थेलेन्द्र सिंह व ग्रामीण मौजूद थे।

read more:अवैध संबंधों के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, लांघी निर्ममता की सारी हदें

अल्पकालीन ऋ ण वंचित हो रहे नगरफोर्ट के किसान
नगरफोर्ट. ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों का बैंक में खाता नहीं खुलने से इस बार भी अल्पकालीन ऋ ण वंचित होना पड़ेगा। समिति के सदस्यों ने सहकारिता मंत्री को ज्ञापन भेजकर बैंक में खाता खुलवाने एवं ऋ ण दिलवाने की मांग की है।


नगर फोर्ट ग्राम सेवा सहकारी समिति का गठन हुए करीब 5 साल हो गए हैं और नए सदस्यों को इस बार भी ऋ ण नहीं मिल रहा है। समिति से जुड़े किसानों ने बताया कि 5 साल पूर्व समिति का रजिस्ट्रेशन हो गया था, लेकिन गुराई ग्राम सेवा सहकारी समिति से स्थानांतरित हुए किसानों को ही अब तक ऋण मिलता आ रहा है।

किसानों का कहना है कि नगर ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक ओम प्रकाश नागर ने दो बार बैंक में खाता खुलवाने के लिए फार्म भरवा लिए, लेकिन अभी तक भी खाता नहीं खुल पाया है, जिससे किसान इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

read more:कार की टक्कर से सडक़ पार कर घर जा रहे बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

किसानों के इस संबंध में व्यवस्थापक के पास जाने पर बैंक वाले खाता खोल देंगे तो खाता नंबर और पासबुक दे दूंगा जवाब मिल रहा है। समिति से जुड़े किसानों ने सहकारिता मंत्री देवली उनियारा विधायक को ज्ञापन भेजा है तथा शीघ्र बैंक में खाता खुलवाने एवं प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है।


31 अगस्त तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
अल्पकालीन ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक भरे जाएंगे होगा, लेकिन नगर फोर्ट ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों के बैंक में आते नहीं खुलने से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन के लिए ही खाता संख्या ऑनलाइन आवेदन के लिए दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में बचत खाता अनिवार्य हैं, लेकिन नगर फोर्ट ग्राम सेवा सहकारी समिति के नए किसानों के खाते अभी तक नहीं खुले हैं। इसके कारण वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।


इधर, नगर फोर्ट ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक ओम प्रकाश नागर का कहना है कि बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए किसानों के आवेदन भरवा कर बैंक को भिजवा दिए गए हैं। जैसे ही बैंक खाता खोलेगा, किसानों को बता दिया जाएगा। अनाज भंडारण के लिए समिति द्वारा पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया हैै।