एक पुलिसकर्मी सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर आधा दर्जन वाहन जब्त किए है।
निवाई. गश्त के दौरान बरोनी थाना पुलिस ने बजरी के लिए रैकी करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर आधा दर्जन वाहन जब्त किए है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान शिवदासपुरा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल संदीप यादव के रूप में हुई है।
पुलिस वृत्ताधिकारी सुनिल कुमार ने बताया कि बरोनी थाना प्रभारी हीरालाल मय जाप्ते के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे। पु्िलस को करीरिया एवं नोहट्टा गांव के बीच एक जीप एवं उसके पास ट्रैक्टर-टॉली खड़ी दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी देख उसमें सवार लोगों ने खेतों की ओर से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया।
तीनों को बरोनी थाने लाया गया। पूछताछ करने आरोपितों की पहचान रेवाड़ी निवासी शिवदासपुरा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल संदीप यादव, नवल जाट निवासी नोहट्टा एवं जितेन्द्र जाट निवासी बीलवा को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप यादव सादा कपड़ों में था। इस दौरान उनसे गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बजरी की रैकी करना स्वीकार किया है।
इस दौरान पुलिस ने तीन खाली व दो भरे बजरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए है, जो आरोपितों की जीप के पास ही पास ही खड़े थे। तीनों आरोपितों को उपखण्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया,जहां से तीनों को 25-25 हजार के मुचलके भरने पर छह-छह माह के पाबंद कर रिहा कर दिया गया।
थानाप्रभारी हीरालाल ने बताया कि आरोपितों से चार मोबाइल जब्त किए हंै। इनमें दो कांस्टेबल संदीप यादप एवं एक-एक अन्य आरोपितों केे है। पकड़े जाने के बाद थाने लाने पर प्रारम्भिक पूछताछ में संदीप यादव ने स्वयं को रेवाड़ी निवासी होना ही बताया। सुबह वापस सख्त पूछताछ होने पर संदीप ने स्वयं को शिवदासपुरा पुलिस चौकी का कांस्टेबल होना बताया। पूछताछ में जिस ट्रक के लिए रैकी किया जाना बताया गया है, उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोतिपों से जब्त जीप जितेन्द्र जाट की है।
डीजीपी कार्यालय कराया अवगत
थाना प्रभारी हीरा लाल ने बताया कांस्टेबल संदीप यादव के रैकी करने के मामले में शांतिभंग में गिरफ्तार होने पर मामले की सूचना टोंक पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस मुख्यालय जयपुर की गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है।
बजरी से भरी ट्रैक्ट्रर-ट्रालियां पकड़ी
बंथली. घाड़ पुलिस ने शुक्रवार रात बनास से अवैध खनन कर बजरी ले जा रही दो ट्रैक्ट्रर-ट्रालियों को पकड़ लिया। थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान बनास नदी से बजरी भर आ रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक थाने ले आए।बाद में सूचना पर पहुंची खनिज विभाग टीम ने दोनोंं वाहनों पर कार्रवाई कर जब्त कर लिया।