टोंक

Sachin Pilot : ‘पंचायत चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा’, सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस के साथ है जनता

Sachin Pilot : सचिन पायलट रविवार को टोंक दौरे पर रहे। उन्होंने नगर परिषद सभापति मयंक गोयल की धन्यवाद रैली में शामिल होकर शहरवासियों का आभार जताया।
2 min read
• •
Oct 04, 2026
tonk sachin pilot said bjp wiped out in rajasthan panchayat elections
Rajasthan : टोंक. रैली के दौरान लोगों का अभिवादन करते विधायक सचिन पायलट। फोटो पत्रिका

Sachin Pilot : टोंक. टोंक विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने पढ़े-लिखे और शिक्षित 24 वर्षीय युवा को नगर परिषद की जिम्मेदारी देकर नई पीढ़ी को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सभापति और उपसभापति मिलकर परिषद के विकास के लिए काम करेंगे और भाजपा सरकार होने के बावजूद विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे। सचिन पायलट रविवार को टोंक दौरे पर रहे। उन्होंने नगर परिषद सभापति मयंक गोयल की धन्यवाद रैली में शामिल होकर शहरवासियों का आभार जताया।

दबाव और धमकियों के बीच कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान

सचिन पायलट ने कहा कि टोंक के लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस को अच्छा बहुमत दिया है। उन्होंने निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षदों पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस का बोर्ड नहीं बनने देने के लिए पुलिस और प्रशासन के माध्यम से दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों ने दबाव और धमकियों के बीच पार्टी के पक्ष में मतदान किया।

कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिया साधुवाद

पायलट ने कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इसके लिए साधुवाद दिया। पायलट ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने तथा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जिस तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गई, वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त पर सचिन पायलट के तीखे हमले

वहीं जयपुर में सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और देश की केंद्रीय सत्ता पर बेहद तीखे और गंभीर हमले किए हैं। जयपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए पायलट ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता अब खतरे में पड़ चुकी है और देश के लोकतांत्रिक ढांचे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश की आबादी लगातार बढ़ रही है और हर चुनाव के बाद मतदाताओं की संख्या में स्वाभाविक बढ़ोतरी दर्ज होनी चाहिए, वहीं इसके विपरीत देश भर में सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। पायलट ने दावा किया कि इस देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब टारगेटेड तरीके से लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पहले 'नोटबंदी' जैसी मार झेली गई और अब देश के नागरिकों पर 'वोटबंदी' थोपी जा रही है।

Updated on:
04 Oct 2026 08:56 pm
Published on:
04 Oct 2026 08:56 pm