
मालपुरा. राजकीय महाविघालय छात्र संघ चुनावों के लिए छात्रसंघ के चार पदों के लिए 11 छात्र व 2 छात्राएं चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मंगलवार को छात्रसंघ के सभी चारों पदो के लिए मतदान होगा। प्राचार्य बी .एल .मीणा ने बताया कि सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। जिसमें 1550 विद्यार्थी मतदाता 13 प्रत्याशियों में से चार पदों पर प्रत्याशियों का चयन करेगेें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. सुधीर सोनी ने बताया कि छात्रसंघ चुनावो में अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव सहित चार पदों के लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष के लिए राजेश गुर्जर, रामचरण जाट व विशाल सैनी, उपाध्यक्ष पद के लिए अनिता बैरवा, एकता जांगिड़, जयराम खारोल व मेहराम गुर्जर , महासचिव पद के लिए आदराम बैरवा, गणेशलाल बैरवा व हनुमान प्रसाद चोधरी, संयुक्त सचिव पद के लिए प्रकाश चन्द वर्मा, मुकेश जांगिड़ व रामचरण भील सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. सोनी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में बुधवार 28 अगस्त को सुबह 11 बजे मतगणना की जाकर परिणाम जारी किए जाएगें। मतदान को देखते हुए महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई जाएगी। परिचय पत्र दिखाने के बाद विद्यार्थी मतदाता को महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
परिचय पत्र के अभाव में मतदान से वचिंत किया जा सकता है। महाविद्यालय प्रशासन उपखण्ड व पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण मतदान की सभी व्यवस्थाऐं पूरी कर ली गई है। वही व़ृताधिकारी जयसिंह नाथावत व थाना प्रभारी दलपत सिंह ने चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों व समर्थकों कि बैठक लेकर आव्हान किया कि छात्रसंघ चुनावों की आदर्श आचार संहिता का पालन करें, उल्लघंन की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होनें ने मतदाता से अपील की है कि यदि कोई भी फर्जी मतदान करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ होने वाली कड़ी कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। वही चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छात्र नेताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान किए जाने की अपील की।
Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News