31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटकों की पसंद बना टोडारायसिंह का हाडी रानी कुण्ड, प्रतिदिन सैकड़ों सैलानियों की हो रही आवाजाही

Hadi Rani Kund Todara Singh: टोडारायसिंह स्थित प्राचीन हाडी रानी कुण्ड, बीसलपुर घूमने आने वाले प्रत्येक तीसरे सैलानी की पहली पसंद बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2019, 4:27 PM IST

पर्यटकों की पसंद बना टोडारायसिंह का हाडी रानी कुण्ड, प्रतिदिन सैकड़ों सैलानियों की हो रही आवाजाही

पर्यटकों की पसंद बना टोडारायसिंह का हाडी रानी कुण्ड, प्रतिदिन सैकड़ों सैलानियों की हो रही आवाजाही

टोडारायसिंह. जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध के बाद टोडारायसिंह स्थित प्राचीन हाडी रानी कुण्ड, बीसलपुर घूमने आने वाले प्रत्येक तीसरे सैलानी की पहली पसंद बन गया है। जिसके चलते पिछले पखवाड़े से कुण्ड देखने लोगो की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध, अजमेर व जयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रवासियों के लिए लाइफ लाइन (जीवन रेखा) बन गया है।

read more: सावधान: घर के बाहर जलती लाइट खोल देती है चोरों की 'किस्मत का ताला', कैसे जानिए अभी

वही, पर्यटन की दृष्टि से जयपुर जिले व अन्य क्षेत्रवासियों के लिए भी गत दिनो से हरियाळी से आच्छादित पहाड़ी तथा प्राकृतिक छटां के बीच झरनो (वॉटर फॉल) के साथ बीसलपुर का अथाह जल भण्डार मुख्य पिकनिक स्थल बना हुआ है। जहां पिछले पखवाड़े में बांध भरने के बाद जयपुर व अन्य क्षेत्रो से प्रतिदिन सैकड़ों सैलानियों की प्रतिदिन आवाजाही बनी हुई है। स्थिति यह है कि प्रत्येक अवकाश पर भीड़ बढऩे से ट्राफिक जाम होना आम बात है।

read more:जिले में अब तक तीन लाख से अधिक बच्चों के लगाया खसरा-रूबेला टीका

इधर, बीसलपुर बांध व प्राकृतिक छटां का लुत्फ उठाने वाला प्रत्येक तीसरे सैलानी की प्राचीन हाडी रानी कुण्ड पहली पसंद बना हुआ है। गत दिनों सैलानी परिजन व अपने इष्टमित्रों के साथ आने से कुण्ड पर भी भीड़ रहती है। रविवार को भी सुबह से कुण्ड पर लोगो की भीड़ रही।

read moreराजकीय अस्पताल की बॉयोमेट्रिक्स खराब, कर्मचारियों की बढ़ी लेटलतीफी

प्रत्येक सैलानी पुरा सम्पदा को संजोये टोडारायसिंह व उसके इतिहास जानने को भी उत्सुक है। हालाकि वर्षो से क्षेत्रवासियों की टोडारायसिंह को पर्यटन स्थल घोषित कर पुरा सम्पदा को पर्यटन दृष्टि से विकसित करने की मांग रही है। लेकिन पर्यटन स्थल घोषित नहीं होने से लोग वास्तुकला व बैजोड़ता लिए इमारतो के इतिहास से भी अनभिज्ञ है।

Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News