TV न्यूज

रब ने नहीं बल्कि टीवी शो’ये रिश्ता क्या..’ ने बनाई इन लवबर्ड्स की जोडियां, 5वीं जोड़ी कर देगी हैरान

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ी इन छह जोड़ियों के बारे में.
3 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 6:25 PM IST
ye rishta kya Kehlata hai
ye rishta kya Kehlata hai

अब तक आपने ने अपने मित्रों से वैवाहिक साइटों के बारे में तो बहुत सुना होगा जिस पर लड़के-लड़कियां परफेक्ट पाटर्नर पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं और जोड़ियां बनती हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक दो नहीं बल्कि छह जोड़ों को मिलाने वाले मेचमेकर टीवी शो के बारे में नहीं सुना है। जी हां, आपने सही सुना ऐसा लगता है ये जोड़िया स्वर्ग में नहीं बल्कि टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के सेट पर बनी हैं। आइए जानते हैं टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ी इन छह जोड़ियों के बारे में...

हिना खान और रॉकी जायसवाल
सबसे पॉपुलर आॅफ स्क्रीन जोड़ी हिना खान और रॉकी जायसवाल पहली बार टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। इस शो में हिना खान 'अक्षरा' के किरदार में तो रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। हालांकि, अभी हिना खान शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के लिए रिलेशन में हैं पर दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से यह जोड़ी हमेशा एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि हिना को रॉकी कितना प्यार करते हैं, क्योंकि वह बिग बॉस में अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

शिवांगी जोशी और मोहसीन खान
हिना और रॉकी के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शिवांगी जोशी और मोहसीन खान एक-दूसरे के प्यार में पड़े। इस शो में शिवांगी ने नायरा और मोहसीन खान ने कार्तिक का किरदार निभाया था। छोटे पर्दे पर रोमांटिक सीन्स फिल्माने के बाद ये आॅन स्क्रीन जोड़ा एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने लगा और एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके कुछ ही महीने बाद इस कपल ने एक-दूसरे के प्यार में होने की घोषणा कर दी।

कांची सिंह और रोहन मेहरा
कांची सिंह और रोहन मेहरा की जोड़ी टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाला एक और जोड़ा है। यह जोड़ा शो में कजिन की भूमिका में नजर आया था। हालांकि, बिग बॉस में रोहन की एंट्री से पहले ये जोड़ा एक-दूसरे के रिलेशनशिप होने से इनकार करता रहा लेकिन बाद में इनका रिलेशनशिप पब्ल्कि हो गया। बिग बॉस में रोहन मेहरा ने स्वीकार किया कि हम कंट्रोवर्सीज से नहीं बच सकते। रोहन ने बताया था कि मैं अपने को-स्टार कांची सिंह को डेट कर रहा हूं। इतना ही नहीं शो में रोहन ने कांची सिंह से शादी रचाने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

मोहेना सिंह और ऋषि देव
डांसिंग सेशन मोहेना सिंह और ऋषि देव की डेटिंग की अफवाह उड़ रही थी उस समय इस कपल ने कभी अफेयर होने की बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन यह कपल कई बार सीक्रेट डेट पर नजर आकर सुर्खियों में बना रहा। बता दें कि मोहेना सिंह और ऋषि देव टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नक्ष और किर्ति की भूमिका निभाते नजर आए थे। एक बार शो सूत्रों ने खुलासा किया था कि इनका रिलेशनशिप मजबूत होता जा रहा है। इन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता है। सेट के सभी लोग एक-दूसरे के बीच मजबूत होते प्यार से वाकीफ थे।

प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे
इस शो बाकी बचे जोड़ों में प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे भी हैं। इसे जोड़े के अफेयर की खबरें जब पेपराजी ने छापने की कोशिश तो इस जोड़ें ने लिंकअप की अफवाहों से इनकार कर दिया। बता दें कि शो की शूटिंग के दौरान ये जोड़ा एक-दूसरे के करीब आया। इस जोड़े ने शो में करिश्मा और नमन की भूमिका निभाई थी और जल्द एक-दूसरे से प्यार का बैठा। एक इंटरव्यू में अंशुल ने स्वीकार किया था कि हां, हम दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालंकि, अंशुल ने शो को छोड़ दिया था पर भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ।

लता सभरवाल और संजीव सेठ
शो की अंतिम जोड़ी ही सही लेकिन कम से कम एक-दूसरे के प्यार में पड़ने वाले है लता सभरवाल और संजीव सेठ। इस जोड़े ने 'अक्षरा' राजर्षि और विषंभर महेश्वरी के रूप में एक पैरेंट्स का रोल निभाया था। असल में इस जोड़े के बीच इतना प्यार था कि कभी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया और जल्द शादी के बंधन में बंध गया। जबकि संजीव पहले से ही शादीशुदा थे। उनके पहले से ही दो बच्चे हैं। संजीव और लता ने शादी के दो साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’