खुशखबरी! जल्द ही इस टीवी शो से वापसी करेंगे कपिल शर्मा....
कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। 'द कपिल शर्मा' शो को प्रसारित करने वाले सोनी टीवी के बिजनेस हेड ने एक न्यूज एजेंसी बातचीत करते हुए कहा कि कपिल शर्मा की जल्द ही स्माल स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेंगे। अभी वह अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'फिरंगी' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मूवी फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज हो रही है। हम कपिल को बहुत चाहते हैं। हम उनकी फिल्म के लिए प्रमोशन शो कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि उसने बहुत अच्छी मूवी बनाई है और वह सफल होने जा रहा है। सोनी के दिनेश खान ने कहा कि फिरंगी की रिलीज के बाद कपिल शर्मा सोनी टीवी पर धमाकेदार वापसी करेंगे।
अगस्त के महीने में सोनी टीवी के बिजनेस हेड ने 'द कपिल शर्मा' शो के बंद होने की घोषणा की थी। ताकि कपिल को कुछ समय दिया जा सके। क्योंकि उस समय कपिल शर्मा का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं था। हेल्थ प्रॉब्लम के चलते कपिल शर्मा ने कई शोज की शूटिंग कैंसिल भी की थी। उस समय शाहरुख खान ने सलाह दी कि जब तक पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो जाते तब तक शो को बंद कर दो।
पूर्व को—स्टार सुनील ग्रोवर यानी महशहूर गुलाटी से झगड़े के बाद कपिल के शो में ये सब चीजें शुरू हुई थी। फिर कपिल के बीमार पड़ने पर खबरें आई थी कि सोनी टीवी पर ठीक उसी समय 'द कपिल शर्मा' शो की जगह कृष्णा अभिषेक का कॉमेडी शो शुरू होगा। इसके बाद चैनल के प्रवक्ता ने बताया था कि कपिल और सोनी टीवी के बॉस कुछ समय के लिए ब्रेक लेने पर सहमत हुए हैं और ये शो दोबारा कपिल शर्मा के पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाने के बाद आॅनएयर होगा।
कपिल शर्मा हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन के लिए 'सुपर डांसर चेप्टर 2' के सेट पर पहुंचे। जो पहले कपिल का शो हुआ करता था। इस दौरान कपिल शर्मा सेट पर इमोशनल भी हुए। यानी कि खुद के शो में गेस्ट बनकर कपिल ने किया फिरंगी का प्रमोशन। फिरंगी में कपिल शर्मा के साथ इश्तिा दत्ता भी हैं। इस फिल्म को राजीव धींगरा ने निर्देशित किया है।