
Priyanak_Sharma
बिग बॉस सीजन 11 की शुरूआत में कंटेस्टेंट्स पहले एक-दूसरे से झगड़ने पर उतारू थे, लेकिन अब एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो रहे हैं कि रात के अंधेरे में सारी हदें पार करते हुए एक ही बेड पर सोते नजर आ रहे हैं। पहले पुनीश और बंगदी का रोमांस का काफी चर्चा में रहा तो अब बेनाफ्शा सुनावाला और प्रियांक शर्मा के रोमांस पर भी खूब बवाल हो रहा है। बुधवार रात को लगातार तीन हफ्तों के लिए नॉमिनेट होने वाली बेनाफ्शा का इतनी टेंशन में थी कि वह अपने आपको संभाल नहीं पा रही थीं। वह कदर टूट चुकी थी कि रात के अंधेरे में शर्म की सारी हदें पार करते हुए अपने सबसे अच्छे दोस्त प्रियांक के बेड पर आकर सो गई। हुआ ये कि प्रियांक ने भी बेनाफ्शा के मूड को देखते हुए अपने बेड पर जाने को नहीं कहा और जब सुबह हुई तो दोनों को एक बेड पर देखकर घर में बवाल मच गया। हर कोई उनके ही बारे में बात करता नजर आया। सभी कंटेस्टेंट्स ने विकास गुप्ता से इस गंदी हरकत की शिकायत की। क्योंकि प्रियांक और विकास के बीच अच्छी बॉडिंग नजर आ रही है।
प्रियांक और बेनाफ्शा की इस गंदी हरकत से तिलमिलाए विकास गुप्ता ने उनसे बात करते हुए कहा कि आपकी ये हकरत नेशनल टीवी पर देखी जा रही है। उन्होंने प्रियांक पर भड़कते हुए कहा कि आपको बेनाफ्शा को अपने बेड पर वापिस भेज देना चाहिए था। तो प्रियांक ने कहा कि वह बहुत टेंशन में थी और उसको अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड की जरूरत थी। तो विकास प्रियांंक पर चिल्लाए और कहा कि आपकी इस हरकत की पूरे घर में चर्चा हो रही है। तो प्रियांक के सूर बदले और अपनी सफाई देते हुए कहा कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं हुआ। इतना ही विकास गुप्ता इस कदर खफा थे कि उन्होंने कहा कि अगर मुझे उस समय कोई उठा देता तो मैं थप्पड़ मारकर दोनों को अलग—अलग कर देता।
मामला यही नहीं थमा इसके बाद हिना खान भी प्रियांक और बेनाफ्शा की जमकर क्लास लगाई। हिना ने बेनाफ्शा से कहा कि आप उसके बेड पर क्यों गईं। आप की जो भी बात थी वो सुबह नहीं हो सकती थी। तो बेन सफाई देते हुए कहा कि मैं बहुत टेंशन में थी। तो हिना ने कहा बेन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। बेन जो गलत है वो गलत है। आपको प्रियांक के बेड पर जाने की जरूरत ही नहीं थी। इसके बाद हिना ने प्रियांक से भी कहा कि मैं आपकी इस हरकत से एग्री नहीं हूं। आप उसको बोल देते कि तुम अपने बेड पर जाओ। जरा सोचो नेशनल टीवी पर हैं हम।
Updated on:
16 Nov 2017 05:35 pm
Published on:
16 Nov 2017 05:33 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
