TV न्यूज

टीवी शो की शूटिंग कर रहे बेटे को सेट पर होमवर्क करवाती है मां, सलमान की ‘भारत’ में भी आएगा नजर

'हप्पू सिंह की उल्टन पल्टन' से मशहूर हुए आर्यन जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में भी नजर आएंगे...
2 min read
• •
Apr 13, 2019
aaryan prajapati
aaryan prajapati

मशहूर कॉमेडी शो 'Happu Ki Ultan Paltan' में काम कर रहे आर्यन प्रजापति इनदिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है। शानदार एक्टिंग के साथ वो अपनी पढाई को लेकर काफी गंभीर हैं। आर्यन 5वीं क्लास के स्टूडेंट हैं और वह पढ़ाई भी मन लगाकर करते हैं। शूट की वजह से वह पढ़ाई में पीछे नहीं रहे इसलिए शूट के बीच में मिले समय में अपना होमवर्क और पढ़ाई पूरी करते है। आर्यन एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को भी काफी महत्व देते हैं।

सेट पर पढ़ाई करने में आर्यन की मां रीता प्रजापति भी उनकी मदद करती हैं। इस बारे में उन्होंने कहा कि मेरे माता—पिता मुझे एक्टिंग और पढ़ाई बैलेंस करने में बहुत सहायता करते हैं। इसके साथ कहा, मेरी मां मुझे कई शूटिंग के सेट पर ही पढ़ा देती है और मेरा होमवर्क करवा देती है। जब आर्यन को समय मिला है वह बाकी बच्चों की तरह क्लास अटेंड करना काफी पसंद करते है।

आपको बता दें कि 'हप्पू सिंह की उल्टन पल्टन' से मशहूर हुए आर्यन जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में भी नजर आएंगे। वो 2016 में आई फिल्म 'बागी' में भी नजर आ चुके हैं। टीवी शो 'बड़ी दूर से आए हैं' में भी उन्हें काफी पसंद किया गया।

Published on:
13 Apr 2019 12:41 pm
Also Read
View All
‘असली मर्द की पहचान मूंछ से होती है’, ‘पंचायत’ एक्टर पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- इतनी छोटी सोच कैसे?

Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल