6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन दिन पहले ही दबंग-3 का महेश्वर और मांडू से पैकअप, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

1 से 6 अप्रैल तक महेश्वर और फिर मांडू में चली शूटिंग, सलमान पहुंचे मुंबई

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Rajiv Jain

Apr 12, 2019

Dabangg 3: Salman Khan wraps Maheshwar schedule

Dabangg 3: Salman Khan wraps Maheshwar schedule

खरगोन. दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के लिए महेश्वर (Maheshwar) पहुंचे सलमान खान अपने साथ यादगार लुम्हों को लेकर लौटेंगेे।सलमान अपने शेड्यूल से तीन दिन पहले ही Dabangg 3 शूटिंग पैकअप कर अपने फैंस को चौका दिया। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि फायनली महेश्वर शेड्यूल ओवर। सलमान और अरबाज खान शूटिंग के लिए एक अप्रैल को महेश्वर पहुंचे थे। जहां सलमान, अरबाज सहित फिल्म को स्टार व हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा ने शूटिंग में हिस्सा लिया। महेश्वर किले पर जहां फिल्म के टाइटल सांग हुड दबंग-दबंग गीत पर सलमान ठुमके लगाते नजर आए। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने एक सीन में पानी बचाने का संदेश दिया। फिल्म में सलमान चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे है, जो एक पुलिस वाले का है। महेश्वर में अहिल्याबाई ज्योति स्कूल को एक दिन के लिए सुंडला थाना उत्तर प्रदेश पर सीन फिल्माया गया। गुरुवार को उन्होंने महेश्वर में नर्मदा नदी पर दीए प्रवाह (छोडऩे) की इच्छा जताई थी, लेकिन भीड़ अधिक होने से संभव नहीं हो सका। महेश्वर में इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

Salman Khan photo" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/12/salman1_4418936-m.jpg">
Dabangg 3: Salman Khan photo IMAGE CREDIT: patrika

मांडू में गुंडों को पीटते दिखाई दबंग खान
7 से 11 अप्रैल केे बीच फिल्म की शूटिंग मांडव में हुई। यहां डायेरक्टर प्रभु देवा के निर्देशन में फिल्म के महत्वपूर्ण शॉट फिल्माए गए।मांडव के जल महल और मुंज सागर तालाब के अंदर दबंग खान गुंडों को पिटते हैं। यहां सभी सीन फाइटिंग के हुए।

विवादों के साए में हुई महेश्वर में शूटिंग
दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के लिए सलमान, अरबाज सहित प्रभु देवा होटल हेरिटेज में ठहरे थे। शूटिंग की शुरुआत में सलमान सहित पूरी टीम महेश्वर पहुंचने के बाद उत्साहित थी। वहीं कई कारणों से विवादों का साया भी जुड़ा रहा।