TV न्यूज

समंदर किनारे आशका गोराडिया के पति संग योगा पोज देख फैंस रह गए दंग, Viral हो रहे फोटोज

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ( Aashka Goradia ) के योगासन फोटोज वायरल पति के सपोर्ट से क्रिएट करती हैं आकर्षक पोज समंदर किनारे करवाती हैं फोटोशूट

2 min read
Feb 13, 2021
aashka_goradia_yoga.png

मुंबई। एक्ट्रेस आशका गोराडिया ( Aashka Goradia ) फिटनेस लवर और योगा फैन हैं। उनके सोशल मीडिया पर योगा पोज करते हुए की भरमार है। आशका स्वयं ही नहीं बल्कि अपने पति ब्रेंट गोबले को भी योगा पोज में फीचर करती हैं। ब्रेंट, आशका को फुल सपोर्ट करते नजर आते हैं। इन दिनों उनकी समंदर किनारे योगा पोज देते हुए की फोटोज वायरल हो रही हैं।

कठिन और आकर्षक योग मुद्रा

आशका और उनके पति ब्रेंट अक्सर समंदर किनारे योगासन के लिए जाते हैं। इस दौरान कठिन और आकर्षक योग मुद्राओं में फोटोज क्लि करवाते हैं। सेलेब्स और आम लोग एक्ट्रेस के योगा फोटोज को खूब लाइक करते हैं। हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो उनके अंदाज से नाराज रहते हैं। उनमें से अधिकतर का कहना है कि वह जानबूझकर अपनी बॉडी को शो करती हैं।

सोनी टीवी के सीरियल 'कुसुम' से सुर्खियों में आईं आशका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर' और 'कहीं तो होगा' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 2' में भी आशका नजर आ चुकी हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' जैसे रियल्टी शोज में भी एक्ट्रेस शामिल हो चुकी हैं। टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ सीरियल में भी वह शामिल रही हैं।

Published on:
13 Feb 2021 09:31 pm