
Priyanka Chopra Unfinished: A Memoir
मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर पूरा करने वाली भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) ने हाल ही अपनी किताब 'अनफिनिशड' ( Unfinished: A Memoir ) लॉन्च की है। इस किताब में एक्ट्रेस ने अपने जीवन के कई खट्टे-मीठे अनुभव शेयर किए हैं। इन्हीं में से एक किस्सा तब का है जब वह दसवीं क्लास में पढ़ती थीं और अपने बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गईं थीं।
अलमारी में छिपाया बॉयफ्रेंड को
अपनी किताब में प्रियंका ने बताया जब वह दसवीं क्लास में थीं, बॉब नाम के एक लड़के के प्यार में पड़ गईं थीं। उस समय वह अमरीका में अपने रिश्तेदारों के पास रहती थीं। 'एक दिन बॉब और मैं घर में साथ बैठकर हाथ में हाथ डाले टीवी देख रहे थे। अचानक खिड़की के बाहर देखा कि मेरी मौसी सीढियां चढ़ती हुई अंदर आ रहीं थीं। मैं डर गई। दोपहर के 2 बजे थे, ये उनके आने का सामान्य समय नहीं था। बॉब के बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था और हम दोनों मेरे कमरे की तरफ दौड़े। मैंने उसे अलमारी में छिपने को कहा।
मौसी ने खुलवाई अलमारी
प्रियंका किताब में आगे लिखती हैं,'वहीं रहना, जब तक मैं मौसी को किराने की दुकान पर नहीं भेज दूं। किरण मौसी घर में घुसी और हर कमरे को गौर से देखने लगीं। मैं अपने बिस्तर बॉयोलॉजी की किताब लेकर ऐसे बैठी थी, जिससे लगे की मैं पढ़ रही हूं। वह मेरे कमरे की दहलीज पर आईं और बोलीं 'खोलो इसे' और मैंने पूछा 'क्या खोलूं'। मौसी बोलीं,'तुम्हारी अलमारी को खोलो।' मैं बुरी तरह घबरा गई क्योंकि मैंने मौसी को पहले इस तरह से गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला और इसमें से एक लड़का बाहर आया। मौसी ने मेरी मां को कॉल लगाया और कहा,'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसने मुझे झूठ बोला। इसकी अलमारी में एक लड़का था।'
इसके बाद पढ़ाई करके प्रियंका अमरीका से वापस लौंटी और मिस इंडिया ब्यूटी कान्टेस्ट में भाग लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर शानदार चलता आ रहा है।
Updated on:
24 Sep 2021, 4:11 PM IST
Published on:
10 Feb 2021, 10:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.