TV न्यूज

Rakhi Sawant की हरकतें देख रूबिना के निकले आसूं, अभिनव शुक्ला को भी लगने लगा है डर

बिग बॉस ( Bigg Boss ) में राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) की हरकतों से परेशान रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla ) को परेशान करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं राखी राखी से डरने लगे हैं अभिनव शुक्ला
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2021, 10:03 AM IST
Abhinav And Rubina Are Upset With Rakhi Sawant Behaviour
Abhinav And Rubina Are Upset With Rakhi Sawant Behaviour

नई दिल्ली। बिग बॉस ( Bigg Boss 14 ) के घर में राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) का ड्रामा जारी है। घर में अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla ) को अपना दिल बैठी राखी सही और गलत की सारी हदें पार करती हुईं नज़र आ रही है। शो में कई बार राखी को कुछ ऐसी हरकतें करते हुए देखा गया है। जो सबको हैरान और परेशान कर देती हैं। जिसका साफ असर घर में मौजूद अभिनव की पत्नी रूबिना दिलैक भी पड़ता हुआ नज़र आता है। हाल ही के एपिसोड में देखा गया कि राखी की हरकतों को देख रूबिना मायूस हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

रूबिना को रोता देख अभिनव उनसे राखी के बारें में बात करते हैं और उन्हें सलाह देते ही कि वह उनसे दूरी बनाकर बचने की कोशिश करें। अभिनव की बात से रूबिना भी सहमत नज़र आती हैं। इसी दौरान निक्की भी वहां पहुंच जाती हैं। तभी रूबिना अभिनव से पूछती हैं कि राखी क्यों तुम्हें ताना मार रहीं कि साली ने जीजा के लिए कपड़े पहन लिए? जिस पर अभिनव कहते हैं कि राखी अब गलत भाषा का प्रयोग करने लगी हैं। राखी ने कुछ बातें बताई जो कि काफी हर्टफुल थीं। इस बातचीत में अभिनव यह भी बतातें हैं कि राखी ने अर्शी को लेकर कई घटिया बाें भी कही हैं।

पत्नी रूबिना से बात करते हुए अभिनव ने बताया कि राखी ने अर्शी से कहा है कि अभिनव उन्हें लगेज रूम में गले लगाते हैं। अभिनव कहते हैं कि हां उन्होंने ऐसा किया था कि लेकिन एक दोस्त होने के नाते क्योंकि उस वक्त राखी काफी परेशान थीं। लेकिन उस बात को इस तरह से बताना बेहद ही शर्मनाक है। अभिनव यह भी कहते हैं कि उनसे गलती हो गई कि उन्होंने राखी को अपनी भावनाएं दिखाईं। अभिनव रूबिना से कहते हैं कि बिग बॉस के घर में उनका रिश्ता सबसे पवित्र है। जो कि राखी सावंत तोड़ने की कोशिश कर रहीं हैं।

बातों ही बातों में अभिनव यह भी कहते हुए सुनाई दिए कि उन्हें इस बात का डर लगता है कि जैसी वह महिला हैं उन्हें शक है कि कहीं वह घर से बाहर निकलने के बाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ेगी। अभिनव राखी की वीडियो के बारें में भी बात करते हैं और उनसे कभी भी बात ना करने की बात भी कहते हैं। आपको बतातें चलें हाल ही में राखी ने अभिनव के शॉर्ट्स का नाड़ा खींच दिया था। जिसे देख रूबिना का गुस्सा राखी पर फूट पड़ा था।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’