TV न्यूज

अभिनेता सुशांत सिंह की बहन को हुई गंभीर बीमारी, लोगों से की बचाने की अपील

अभिनेता ने लिखा, 'प्लीज आप सभी इसे रीट्वीट करिए ताकि हम सही शख्स तक पहुंच सकें।'
2 min read
Sep 10, 2018
Sushant singh
Sushant singh

बॉलीवुड एक्टर और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह की बहन को एक गंभीर बीमारी हो गई है। ऐसे में सुशांत सिंह ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो 'सावधान इंडिया' के होस्ट सुशांत की बहन सोफिया को न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर CIDP नामक बीमारी है। अभिनेता ने अपनी बहन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, दोस्तों ये मेरी आप सभी से अपील है। मेरी छोटी बहन सोफिया जिसे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर CIDP हो गया है। यह एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है। इसका केवल इलाज स्टेरॉयड्स है। लेकिन, ये भी सफल नहीं हो पा रहा। प्लीज आप सभी इसे रीट्वीट करिए ताकि हम सही शख्स तक पहुंच सकें।'

10 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट:
सुशांत ने बहन के साथ सेल्फी की एक तस्वीर पोस्ट की है। सुशांत की अपील के बाद कई लोग उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक सुशांत के इस पोस्ट को 10 हजार से ज्याद बार रीट्वीट किया जा चुका है।

क्या है यह बीमारी:
क्रोनिक इंफ्लेमेटरी डिमाईलिनेटिंग पोलीन्यूरोपैथी (CIDP)एक न्यूरोलॉजिकल यानी तंत्रिका विकार है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी में शरीर की नसे जकड़ने लगती हैं और शरीर में सूजन बढ़ जाती है। साथ ही इस बीमारी की वजह से शरीर की इम्युनिटी भी खत्म हो जाती है। बताया जा रहा है कि शरीर में इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर बीमारी के लक्षण एक जैसे नहीं होते हैं। बॉडी में इस बीमारी का सबसे ज्यादा असर हाथों और पैरों पर होता है। इस बीमारी की वजह से शरीर के अंगों में कमजोरी आने लगती है।

Published on:
10 Sept 2018 02:52 pm