TV न्यूज

गौरव खन्ना संग तलाक की अफवाहों पर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी- बोलीं- मैं खुद को मां बनते हुए नहीं देखती…

Jan 30, 2026
Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce Rumours
फोटो में गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola Divorce Rumours: ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी, टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है, सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उनके तलाक की अफवाहें।

हाल ही में आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसके बाद फैंस ने अलगाव की चर्चाओं को हवा दे दी। कुछ यूजर्स ने तो इस पोस्ट को गौरव खन्ना के पिता बनने की इच्छा और आकांक्षा के मां न बनने के पर्सनल फैसले से जोड़कर ट्रोलिंग भी शुरू कर दी। लगातार बढ़ती अफवाहों के बीच अब आकांक्षा चमोला ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि वे खुद को मां बनते हुए नहीं देखतीं, यह पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत पसंद है। उनके बयान के बाद इस मामले ने और ज्यादा ध्यान खींच लिया है। फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर इस पावर कपल के रिश्ते में चल क्या रहा है।

आकांक्षा चमोला का बयान आया सामने

हाल ही में चल रही तलाक की अफवाहों के बीच, आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू (बॉम्बे टाइम्स) में साफ कर दिया कि उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी का गौरव से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि वह उनकी आने वाली सीरीज का प्रमोशन था। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे गलत मतलब देकर काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

एक्ट्रेस आकांक्षा को ट्रोलिंग का करना पड़ा सामना

आकांक्षा चमोला लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट (इमेज सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

क्रिप्टिक पोस्ट के बाद आकांक्षा को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, क्योंकि कुछ लोग इसे गौरव की पिता बनने की इच्छा और उनके मां न बनने के फैसले से जोड़ रहे थे। इस पर आकांक्षा ने हंसते हुए कहा, “मैं तो इस वक्त ट्रोल क्वीन बन गई हूं!” उन्होंने बताया कि वह हमेशा इस बात पर खुलकर बात करती रही हैं और यह उनकी पर्सनल चॉइस है कि वह खुद को मां बनते हुए नहीं देखतीं। गौरव उम्र में बड़े हैं, इसलिए उनका नजरिया समझ लेते हैं और उनकी इमेज की चिंता भी करते हैं।उन्होंने कहा कि असली दुनिया में किसी ने उनकी पसंद पर सवाल नहीं उठाया, नेगेटिविटी सिर्फ ऑनलाइन है।

बता दें आकांक्षा ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं। गौरव और आकांक्षा पहली बार एक ऑडिशन में मिले थे और कुछ समय डेटिंग करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी।

Updated on:
30 Jan 2026 04:33 pm
Published on:
30 Jan 2026 04:30 pm
Also Read
View All
“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा

जंतर-मंतर पर पुलिस के डंडो से घायल हुए अभिनेता सेहबान अजीम, बोले- हमें वहां फंसाकर मारा गया

CJP प्रदर्शन पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने कसा तंज, भड़कते हुए बोलीं- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के नाम पर चल रहा एजेंडा

‘बाथरूम के सीन में हुई असहज’, थप्पड़कांड के सालों बाद सान्वी तलवार का बड़ा दावा, बोलीं- करण कुंद्रा की मुझमें दिलचस्पी थी