Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस को न तो कोई टीवी शो मिल रहा है और न फिल्मों में काम मिला है। ये एक्ट्रेस कैसे अपना जीवन जी रही हैं। फैंस काफी परेशान हैं।
Birthday Special: टीवी में अपनी एक्टिंग से घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका पूरा करियर बेहद शानदार रहा है, अब काफी समय से इन्हें कोई काम नहीं मिला है। इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी जाने का मन बनाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। हम बात कर रहे हैं 'कसौटी जिंदगी 2' में प्रेरणा बनी एरिका फर्नांडिस की। एरिका ने टीवी इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इन्होंने कई मशहूर सीरियल में भी काम किया है, जिससे इन्हें एक अलग पहचान मिली है। आइये आज इनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं...
एरिका फर्नांडिस का जन्म 7 मई 1993 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। इन्होंने कई बड़े टीवी शो जैसे- 'कसौटी जिंदगी की' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में अहम भूमिका निभाई है। अब एक्ट्रेस एक्टिंग से परेशान हो गई है। इन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है, क्योंकि वह एक जैसे रोल करके थक गई हैं। फैंस हैरान हैं कि जब वह एक्टिंग नहीं कर रहीं तो अपना गुजारा कैसे कर रही है? बता दें, एरिका अब आंत्रप्रेन्योर बन गई हैं। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ओपन कर लिया है। साथ ही एक्ट्रेस की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है, जिसका नाम Celeste मीडिया फिल्म प्रोडक्शन है।
यह भी पढ़ें:Mirzapur 3: खत्म हुआ इंतजार, 'मिर्जापुर 3' OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आया ये अपडेट
एरिका फर्नांडिस की हाल ही में शॉर्ट फिल्म 'द हॉन्टिंग' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। एरिका इंस्टाग्राम, ब्रांड प्रमोशन और यूट्यूब चैनल से पैसे कमाती हैं। एक्ट्रेस ब्यूटी और व्लॉग्स बनाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस मॉडलिंग भी करती हैं। इनके यूट्यूब पर 1.47 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।