TV न्यूज

इंटीमेट सीन करने के बाद आकांक्षा चमोला के बेबाक बोल, ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- सेंसर बोर्ड की…

Akanksha Chamola On Intimate Scenes: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सीरीज में कई इंटिमेट सीन दिए हैं। इसके बाद वो ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

2 min read
Feb 06, 2026
Akanksha Chamola (सोर्स- akankshagkhanna)

Akanksha Chamola On Intimate Scenes: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने काम को लेकर जितनी चर्चा में हैं, उतनी ही वो सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुए उनके नए शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ के ट्रेलर ने दर्शकों को चौंका दिया है। इस सीरीज में आकांक्षा का बोल्ड और इमोशनल अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। खास बात ये है कि ट्रोलिंग की एक वजह ये भी है कि आकांक्षा मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी हैं।

ये भी पढ़ें

‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद क्यों? क्यों सीरीज पर कटा हल्ला, आसान भाषा में समझें पूरा मामला

लोगों के निशाने पर आईं आकांक्षा (Akanksha Chamola On Intimate Scenes)

आकांक्षा चमोला इससे पहले बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में अपने पति गौरव खन्ना के साथ नज़र आई थीं, जहां दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऐसे में जब आकांक्षा एक ऐसी सीरीज के टीजर में नजर आईं, जिसमें इंटीमेट सीन्स दिखाए गए हैं, तो सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि एक शादीशुदा एक्ट्रेस को इस तरह के सीन नहीं करने चाहिए।

आकांक्षा चमोला ने आलोचकों को दिया जवाब

हालांकि आकांक्षा चमोला ने इन सभी आलोचनाओं का बेहद सधे और बेबाक अंदाज में जवाब दिया। 'फिल्मी बीट' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ किया कि आज के समय में इंटीमेट सीन्स को लेकर नियम और कानून पहले से कहीं ज्यादा सख्त हैं। शूटिंग पूरी तरह सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस और कानूनी दायरे में होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसी भी सीन को करने से पहले कलाकारों की सहमति और कंफर्ट को सबसे ऊपर रखा जाता है।

सेट पर माहौल पूरी तरह प्रोफेशनल

आकांक्षा ने ये भी कहा कि सेट पर माहौल पूरी तरह प्रोफेशनल होता है। डायरेक्टर, प्रोडक्शन टीम और खास तौर पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी कलाकार असहज महसूस न करे, खासकर महिला कलाकार। उनके मुताबिक, अगर डायरेक्टर का सपोर्ट न हो तो ऐसे सीन्स करना आसान नहीं होता। एक्ट्रेस ने अपने डायरेक्टर की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी वजह से ही वह अपने किरदार के साथ न्याय कर पाईं।

इतना ही नहीं, आकांक्षा ने ये भी खुलासा किया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग से पहले कलाकारों को खास वर्कशॉप्स करवाई जाती हैं। इन वर्कशॉप्स में एक-दूसरे की सीमाओं, कंफर्ट लेवल और प्रोफेशनल बिहेवियर पर काम किया जाता है, ताकि कैमरे के सामने सब कुछ नैचुरल और सुरक्षित तरीके से किया जा सके। यही कारण है कि ऐसे सीन आमतौर पर शूटिंग शेड्यूल के बीच में रखे जाते हैं, जब कलाकार एक-दूसरे के साथ पहले से सहज हो चुके होते हैं।

गौरव संग तलाक की अफवाहों पर बोलीं आकांक्षा

इस बीच आकांक्षा और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की अफवाहें उड़ीं, लेकिन एक्ट्रेस ने इन सभी बातों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने साफ कहा कि वो और उनके पति अपने रिश्ते में पूरी तरह खुश हैं और वह सिर्फ अपने नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही थीं, जिसे कुछ लोगों ने गलत नजरिए से देखा।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से 800 लोग गायब होने के मामले पर ‘मर्दानी 3’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, यशराज फिल्म्स ने झाड़ा पल्ला

Updated on:
06 Feb 2026 07:49 pm
Published on:
06 Feb 2026 07:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर