TV न्यूज

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने किया अपनी शादी का ऐलान, बताया ऐसे होंगे इनविटेशन कार्ड

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट किए जाते हैं। दोनों की शादी को लोकर भी बातें होती रहती हैं। ऐसे में अब आपके लिए अच्छी खबर आ रही है। दरअसल में जैस्मिन भसीन और अली गोनी एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2022, 10:14 AM IST
aly goni and jasmin bhasin are all set to tie the knot
aly goni and jasmin bhasin are all set to tie the knot

हाल ही में अली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने जैस्मिन के साथ शादी को लेकर खुलासा किया। वीडियो में अली ने कहा, "फाइनली गाइज बात पक्की हो गई है। मैंने और जैस्मिन ने पेरेंट्स को बता दिया है। हम बहुत खुश हैं। बस इनविटेशन कार्ड बांटने बाकी हैं, लेकिन हम लोगों ने सोचा है कि हम दोनों डिजिटली ही सबको बता दें।" हालांकि, इस वीडियो में अली ने शादी का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा कि बात पक्की हो गई है।

इस वीडियो में वो कहती हैं कि हमनें स्टेप ले लिया है। हम ये करने जा रहे हैं। जल्द ही आपको डेट भी पता चल जाएगी तब तक आप सभी हमें ऐसे ही अपना प्यार देते रहें और तारीख का इंतजार करें।

फैंस अपने पसंदीदा कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह भी हो सकता है कि दोनों अपनी लोकप्रियता का उपयोग एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने के लिए भी कर रहे हों। अब इसका खुलासा तो दोनों के अगले पोस्ट में ही होगा। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अली और जैस्मिन की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों को बिग बॉस 14 में देखा गया। इसके साथ ही इन्होंने तेरा सूट नाम का एक म्यूजिक वीडियो भी किया। दोनों को साथ में दर्शक खूब पसद करते हैं और खूब प्यार भी लुटाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब