scriptअमिताभ बच्चन को भिंडी तो ऋतिक को पसंद हैं समोसे, जानें सभी की फेवरेट डिश | favourite food of bollywood celebs | Patrika News
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन को भिंडी तो ऋतिक को पसंद हैं समोसे, जानें सभी की फेवरेट डिश

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर फिट एंड फाइन नजर आते हैं। ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि इन्हें स्ट्रीट फूड पसंद नहीं होता है क्या? या इन्हें मसालेदार खाने का स्वाद चखने का मन नहीं करता है क्या? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो इसका जवाब हमारे पास है।

May 20, 2022 / 04:27 pm

Shweta Bajpai

favourite food of bollywood celebs

favourite food of bollywood celebs

बॉलीवुड सेलेब्स भी आपकी और हमारी तरह ही आम व्यक्ति हैं। उन्हें भी ये चीजे पसंद होती हैं। मौका मिलते ही आपके चहेते सेलेब्स भी स्ट्रीट फूड का ख़ूब मज़ा लेते हैं। बस फ़र्क इतना है कि वो यह मज़ा कभी-कभी ही ले पाते हैं। ये स्टार्स भी आपकी तरह ही खाना खाते हैं। इन्हें भी घर का खाना ज़्यादा पसंद होता है. किसी को दाल तो किसी नॉनवेज खाना पसंद है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं आज कि आपके पसंदीदा सितारों को खाने में क्या पसंद है।
अमिताभ बच्चन-
अमिताभ बच्चन हमेशा ही साधारण और हेल्दी खाना खाना पसंद करते हैं। इन्हें भिंडी और मूंग की दाल बहुत पसंद है। वे घर पर ये दोनों चीजें खाना पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें ज्यादातर घर का बना खाना ही पसंद आता है। इसके साथ ही वो ब्रेकफ़ास्ट में दूध और अंडा भुर्जी खाना पसंद करते हैं।

शाहरुख खान-
शाहरुख खान के फैंस उनके बार में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते ही रहते हैं। तो हम आपको बता दें कि शाहरुख खान की फेवरेट डिश तंदूरी चिकन है। इसके साथ ही एक यूज़र ने उनसे पूछा कि बचे हुए जीवन में अगर आपको केवल कोई 3 फूड खाने के लिए कहा जाए तो वह कौन से होंगे? इस पर शाहरुख ने जवाब दिया था दाल, चावल और प्याज।
कैटरीना कैफ-
बॉलीवुड की हॉट दीवा कैटरीना अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। मगर क्‍या आप जानते हैं उनका पसंदीदा चीट मील ‘पैनकेक है। दरअसल ‘कॉफी विद करण’ के दौरान कैटरीना ने इस बात का खुलासा किया था।

दीपिका पादुकोण-
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में उनकी फूड क्रेविंग्स भी वैसी ही हैं। दीपिका को साउथ इंडियन फूड काफी पसंद है। वो अक्सर इडली, उत्तपम और डोसा खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
ये भी पढ़े- जब कान्स फिल्म फेस्टिवल में हील्स नहीं पहनने पर दिखाया गया बाहर का रास्ता

आलिया भट्ट-
आलिया भट्ट को इंडियन फ़ूड बहुत पसंद है, जिसमें रसगुल्ला और गुलाब जामुन बेहद पसंद हैं। वहीं गुजराती और चाइनीस खाना भी खाना बहुत पसंद करती हैं।

सलमान खान-
मां के हाथ से पकाई गई बिरयानी सलमान की लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि बिरयानी फिक्स के लिए उनकी फ़ेवरेट जगह कैफे नूरानी है, जो हाजी अली दरगाह के सामने स्थित है। इस माउथवॉटर डिश के अलावा, सलमान को कबाब और मोदक भी बहुत पसंद हैं।

शाहिद कपूर-
शाहिद कपूर को घर का बने राजमा चावल और चाइनीज़ फ़ूड सबसे ज़्यादा पसंद हैं।
राजकुमार राव-
राजकुमार का कहना है कि वो खाने के बहुत शौक़ीन हैं। जहां भी जाते हैं, उन्हें वहां के लोकल फूड्स को ट्राय करना बहुत पसंद हैं। राजकुमार को गोलगप्पे पसंद हैं। कुल्फी, छोले कुलचे और गोवा के लोकल फ़ूड भी उनके फ़ेवरेट स्ट्रीट फूड की लिस्ट में शामिल हैं।

आमिर खान-
आमिर खान को मुगलई खाना बेहद पसंद है। वो अक्सर बाहर जाते हैं तो मुगलई खाना जरूर खाते हैं।

करीना कपूर ख़ान-
करीना को सबसे ज़्यादा इटैलियन फ़ूड पसंद है, जिसमें पास्ता और पिज़्ज़ा उनका फ़ेवरेट है. इसके अलावा, घर का बना दाल चावल भी करीना का फ़ेवरेट खाना है।
सारा अली ख़ान –
सारा अली ख़ान को सबसे ज़्यादा ‘दिल्ली के छोले भठूरे’ और हैदराबादी चिकन बिरयानी पसंद है।

ऋतिक रोश-
ऋतिक रोश को हर देसी इंडियन की तरह उन्‍हें समोसा खाना बहुत पसंद है। ऋतिक एक बार में लगभग एक दर्जन समोसे तक खा सकते हैं। ये बात उन्‍होंने खुद एक इंटरव्‍यू में कही थी।

रणवीर सिंह-
चाइनीज़ क्वीज़िन रणवीर सिंह का पसंदीदा है। वे मटन करी भी बहुत चाव से खाते हैं। उन्हें चॉकलेट, मैक्रोन, नुएटेला और उनके नानी के हाथ के बने बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं।

अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार को खाने में थाई ग्रीन करी सबसे ज़्यादा पसंद है। इसके साथ ही उन्हें पंजाबी क्लासिक मक्की दी रोटी और सरसों दा साग बहुत पसंद है।

Home / Entertainment / Bollywood / अमिताभ बच्चन को भिंडी तो ऋतिक को पसंद हैं समोसे, जानें सभी की फेवरेट डिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो