TV न्यूज

Anita Hassanandani ने प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए अपनाया था ये तरीका, फैंस भी नहीं लगा पाए अंदाजा

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपनी प्रेग्नेंसी कुछ महीनों तक छुपा कर रखी। अब सवाल ये उठने लगा कि आखिर कैसे वो अपनी तस्वीरों में ऐसा कर पाई? जिससे अब खुद एक्ट्रेस ने पर्दा उठा दिया है।

2 min read
Oct 13, 2020
Anita Hassanandani pregnancy hide tricks

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हील में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस की दी थी। जिसके बाद उन्हें सेलेब्स और फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं अब सवाल ये उठने लगा है कि इतने महीनों तक अनीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात कैसे सभी से छुपा ली। उनकी इस प्लानिंग का पता फैंस भी नहीं लगा पाए जिसकी वो तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अनीता ने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर अपनी जितनी भी तस्वीरें साझा की हैं उसमें उन्होंने एक चालाकी की है। इसी वजह से अनीता का बेबी बंप नहीं दिखाई दिया है।

अनीता हसनंदानी ने अब अपनी इस तरकीब को फैंस के सामने रखा है कि कैसे उन्हें इस बात का पता नहीं चल पाया कि वो प्रेग्नेंट (Anita Hassanandani Pregnant) हैं। अनीता ने अपने इंस्टाग्राम (Anita Hassanandani Instagram) पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें वो ये बताती नजर आ रही हैं कि कितनी सफाई से उन्होंने फैंस को धोखे में रखा। अनीता ने चार तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने चार बार अपना बेबी बंप छुपाया है। आप लोगों को इस तरह से बुद्धू बनाया। जाहिर है कि अनीता ने अपनी बेबी बंप को छुपाने के लिए कफ्तान और ढीले कपड़ों का चयन किया। अनीता की इस तरकीब की फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबर उड़ी थी लेकिन अनीता की तरफ से कोई अनाउंसमेंट ना होने के कारण किसी ने रिएक्ट नहीं किया।

अब अनीता हर रोज अपने फोटोज और वीडियोज साझा कर रही हैं। उनके पिता रोहित रेड्डी भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। बता दें कि शादी के 7 साल बाद अनीता मां बनने जा रही हैं। जिसको लेकर वो बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2020 उन्हें प्रेग्नेंसी के लिए बिल्कुल ठीक लगा। अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की थी। अनीता 39 साल की हैं, ऐसे में यूजर ने कहा था कि 50 साल में आपका बच्चा कितने उम्र का होगा। जिसको लेकर अनीता के पति रोहित ने करारा जवाब दिया था।

Published on:
13 Oct 2020 07:13 pm
Also Read
View All