TV न्यूज

अनीता हसनंदानी ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, बेटे आरव की परवरिश में देना चाहती हैं ध्यान

मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने जा रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद अनीता के फैंस काफी हैरान हैं। अनीता ने इंडस्ट्री को छोड़ने के पीछे की खास वजह बताई है। जानें क्यों छोड़ने जा रही हैं एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री।

2 min read
Anita Hassanandani left to the TV industry For Her Son aarav
Anita Hassanandani left to the TV industry For Her Son aarav

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी और बॉलीवुड का चर्चित चेहरा है। अनीता ने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। जिसमें अधिकतर वो विलेन की भूमिका में ही नज़र आई हैं। सोशल मीडिया पर अनीता काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अब अनीता ने एक बड़ी घोषणा है। अनीता हसनंदानी ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा करने का फैसला लिया है। जिसे सुनकर उनके फैंस का दिल टूट गया है।

अनीता हसनंदानी ने कहा टीवी इंडस्ट्री को अलविदा

23 साल से टीवी दुनिया में काम कर रही एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी टीवी इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे का बड़ा कारण बताया है। अनीता ने बताया कि उनका बेटा आरव चार महीने का है। उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि जब वो मां बनेगी वो एक्टिंग इंडस्ट्री को छोड़ देंगी और केवल अपने बच्चे पर ही ध्यान देंगी। अनीता ने ये भी कहा कि उन्होंने महामारी के चलते ये फैसला नहीं लिया है। वो बस अपने बच्चे के साथ घर पर ही वक्त बिताना चाहती हैं।

बच्चे संग समय बिताना चाहती हैं अनीता हसनंदानी

अनीता ने आगे कहा कि 'उनके दिमाग में केवल यही चीज चल रही है कि वो कैसे अपने बच्चे संग ज्यादा से ज्यादा वक्त कैसे बिताएं। साथ ही उन्हें बिल्कुल आइडिया नहीं है कि वो कब टीवी इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। अनीता बताया कि फिलहाल वो अभी भी कुछ ब्रैंड्स के साथ काम कर रही हैं। जो कि वो सोशल मीडिया के लिए कर रही हैं। घर पर रहकर वो आराम से शूटिंग कर पाती हैं। अनीता ने बताया कि वो तब टीवी में वापस आने का फैसला करेंगी जह स्थिति कुछ हद तक ठीक हो जाएगी।'

बेटे को अपनी आंखों के सामने बड़ा होता हुआ देखना चाहती हैं

बेटे आरव का अनीता बहुत अच्छे ढंग से ख्याल रखती हैं। वो बच्चे की डाइट से लेकर उनके साथ खेलने तक के लिए पूरा समय निकालती हैं। अनीता इस बात से भी बेहद खुश हैं कि इस वक्त उनके पति रोहित रेड्डी भी उनके साथ घर पर हैं। अनीता ने बताया कि उनका बेटा बड़ा हो रहा है। ऐसे में वो बिल्कुल नहीं चाहती कि वो कुछ मिस कर दें। साथ ही रोहित आरव संग काफी समय बिताते हैं। जो कि उनके लिए बहुत अच्छी बात है।

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में कर चुकी हैं काम

अनीता हसनंदानी के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी काम किया है। उनके पॉपुलर शोज की लिस्ट में मोहब्बतें, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, और कसम जैसे मशहूर सीरियल्स में काम किया है। वहीं 'कृष्णा कॉटेज', 'कुछ तो है', 'कोई आप सा' और 'ये दिल जैसी फिल्में शामिल हैं।'

Published on:
11 Jun 2021 08:19 pm