TV न्यूज

Anupama 28th May 2021 Written Updates: काव्या-वनराज की शादी का सजा मंडप, जल्द हो जाएगी शादी!

पति अनिरुद्ध के साथ तलाक होते ही काव्या वनराज संग शादी करने का मन बना चुकी है। काव्या ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिसे देख वनराज और पूरा परिवार काफी दुखी और हैरान है।
3 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 10:20 AM IST
Anupama 28th May 2021 Written Updates Vanraj Kavya Marriage
Anupama 28th May 2021 Written Updates Vanraj Kavya Marriage

नई दिल्ली। टीवी शो 'अनुपमा' में इन दिनों वनराज और काव्या की शादी का ट्रैक चल रहा है बीते दिन दिखाया गया था कि पति अनिरुद्ध संग काव्या का तलाक हो जाता है। जिसके तुंरत बाद ही काव्या शादी की तैयारियों में जुट जाती है। काव्या डॉक्टर अद्वैत से मंडप भी सजवा देती हैं। साथ ही काव्या की शादी में शामिल होने के लिए राखी दवे भी आ जाती है। जानिए आज के एपिसोड में क्या होगा।

राखी दवे की हुई एंट्री

काफी लंबे समय से शो में किंचल की मां राखी दवे नज़र नहीं आ रही थीं, लेकिन एक बार फिर से शो में उनकी एंट्री हो चुकी है। काव्या अपनी शादी की तैयारियों में जुटी होती है। तभी राखी दवे आ जाती हैं और उन्हें सुनाने लगती है। राखी दवे को देख बॉ भी हैरान हो जाती हैं। राखी दवे कहती हैं कि वह काव्या और वनराज की शादी को अटैंड करने के लिए आईं हैं।

नहीं करना चाहते वनराज शादी

वनराज अनुपमा के पास आते हैं और उनसे कहते हैं कि काश वो अपना तलाक लेने का फैसला बदल लेती। तो आज वह इन हालतों में नहीं होती। वनराज कहते हैं कि वह अब काव्या से शादी नहीं करना चाहते हैं। अनुपमा वनराज को समझाती हैं कि वह जो बात वह उनसे कर रहे हैं। वो उन्हें काव्या से करनी चाहिए हैं। तभी राखी दवे आती हैं और वनराज की टांग खिंचाई करने लगती हैं। जिसके बाद अनुपमा उन्हें समझाती हैं कि कुछ ऐसा ना करें जिससे किसी को बुरा लगे। लेकिन राखी दवे कहती हैं कि वह तो मजे लेने आईं हैं और लेकर रहेंगी।

काव्या-वनराज का सजा मंडप

डॉक्टर अद्वैत काव्या और वनराज की शादी का मंडप सजाते हैं। जिसे देख पूरा परिवार काफी हैरान हो जाता है। डॉक्टर अद्वैत की तैयारियों को देख काव्या बहुत खुश हो जाती है। जब वह पाखी से मंडप की तस्वीर खींचने को कहती हैं तो सभी उन्हें इग्नोर करने लगते हैं। काव्या मंडप में दीया जलाने को कहती हैं तो बॉ और स्वीटी भी उनकी बातों को अनसुना कर देती हैं। जिसे देख काव्या काफी नाराज़ होती जाती है। काव्या को मंडप में छोड़ वनराज और उनका पूरा परिवार वहां से चला जाता है। जिसके बाद अकेले ही काव्या मंडप में बैठने चली जाती है और दीया जलाती हैं।

काव्या को भटकाने में लगी राखी दवे

राखी दवे काव्या से कहती हैं कि उन्होंने काफी अच्छा किया कि उन्होंने वनराज को सोचने का मौका नहीं दिया। राखी बताती हैं कि वनराज अभी भी शादी को लेकर काफी कन्फ्यूज्ड हैं। जिसे सुनकर काव्या काफी भड़क जाती हैं। काव्या कहती हैं कि बेशक वनराज अपने पुरानें बंधनों में बंधा हुआ हो, लेकिन नया रिश्ता जुड़कर रहेगा। काव्या को मंडप में बैठ देख वनराज काफी परेशान हो जाता है।

वनराज को दी बेटे तोषो ने सलाह

काव्या संग शादी की बात को लेकर वनराज काफी परेशान हो जाते हैं। जिसकी वजह से उनका सिर दर्द हो जाता है। वह बाम ढूंढ रहे होते हैं,लेकिन उन्हें मिलता नहीं । तभी उनके पास तोषो आता है और पिता को बाम ढूंढ कर देता है। साथ ही तोषो को पिता वनराज को सलाह देते हुए कहता है कि वह उनकी कन्फयूजन को मिटा नहीं सकता है। लेकिन वह अभी भी वह अपनी गलती को करने से रोक सकते हैं।

( Pre- काव्या वनराज संग शादी को लेकर तैयरियों में जुट गई है। साथ ही शादी में शामिल होने के लिए राखी दवे भी आ जाती हैं। शादी को लेकर वनराज काफी कन्फयूज्ड होते हैं। )

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब