TV न्यूज

अंग्रेजी सीख रही हैं ‘Anupama’ रूपाली गांगुली, अमेरिका जो जाना है

मशहूर टीवी सीरियल की 'अनुपमा' (Anupama) यानी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इन दिनों इंग्लिश सीख रही हैं, क्योंकि उनको अमेरिका जो जाना है.
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2022, 11:50 AM IST
अंग्रेजी सीख रही हैं 'Anupama' रूपाली गांगुली, अमेरिका जो जाना है
अंग्रेजी सीख रही हैं 'Anupama' रूपाली गांगुली, अमेरिका जो जाना है

टीवी का सबसे फेमस सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. शो के किरदारों ने भी लोगों का खासा दिल जीता है. वहीं अब शो में कुछ नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, जिसके लिए शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसको देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता शो के लिए और ज्यादा बढ़ गई है.

डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अपकी अनुपमा यानी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इंग्लिश सिखती नजर आ रही हैं. शो के नाम में भी थोड़ा बदलाव किया गया है, जो अब 'अनुपमा: नमस्ते अमेरिका' (Anupama: Namaste America) है. इसके एपिसोड आप सभी 25 अप्रैल से देख पाएंगे.

शो के इस नए टीजर में अनुपमा अंग्रेजी बोलने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. साथ ही टीजर में सरिता जोशी यानि शो की 'बा' भी नजर आ रही हैं. टीजर में अनुपमा बार-बार अंग्रेजी के कुछ शब्द भूल जाती हैं, जिसे देखकर उनकी सास ताना मारते हुए बोलती हैं 'ऐसे कछुए की तरह अंग्रेजी बोलेगी तो मिल गया अमरीका का वीजा'. साथ ही टीजर में पास बैठी 'बा' यानि सरिता जोशी बच्चों से बोलती हैं कि आज वो कछुए-खरगोश की कहानी सुनाएंगी.

इस पर अनुपमा की सास बोलती हैं, क्या बा कितने बार ये कहानी सुनाएंगी. तभी बा जवाब देते हुए कहती हैं, जब तक तुझे याद न आ जाए कि कछुआ कितना भी धीमे चले, आखिर में जीत उसी की होती है. बता दें कि अनुपमा शो को बेहद पसंद किया जाता है. सथ ही इस शो ने लंबे समय से टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है.

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब