इतना ही नहीं दोनों के फैंस इनकी जोड़ी को रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी देखाना पसंद करते थे. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘दो अनजाने’ में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था. ख़बरों की मानें तो इस फिल्म की रिलीज के बाद अमिताभ और रेखा के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हो गई थीं, लेकिन दोनों ने कभी भी अपनी नजदीकियों को ज़ाहिर होने दिया था. दोनों के कई किस्से आज भी बेहद मशहूर हैं.