वहीं अब सोशल मीडिया पर अक्षय का ये माफीनामा काफी वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी उनके माफीनामें से काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके पोस्ट पर अपने प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की तो, उन्हें हाल ही में कृति सेनन और अरशद वारसी के साथ 'बच्चन पांडे' फिल्म में देखा गया था. वहीं आने वाले समय में वो जल्द ही 'पृथ्वीराज', 'मिशन सिंड्रैला', 'राम सेतु', 'गोरखा' और 'सेल्फी' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.