TV न्यूज

सेल्फी लेने के बाद अर्शी खान को फैन ने किया Kiss

'बिग बॉस’ फेम अर्शी खान को हाल ही एयरपोर्ट पर ब्लैक ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस दौरान अर्शी के साथ एक फैन ने सेल्फी ली। सेल्फी लेने के तुरंत बाद फैन ने अर्शी के हाथ पर किस कर दिया। इस हरकत से अर्शी चौंक गईं।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 1:42 PM IST
arshi_khan.png

मुंबई। 'बिग बॉस’ फेम अर्शी खान किसी न किसी कारण से चर्चा में रहती हैं। कभी उनके बयानों को लेकर तो कभी अपनी हॉट ड्रेसेस को लेकर। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और है। हाल ही अर्शी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक फैन ने उनके हाथ पर किस कर दिया। आइए जानते हैं क्या है माजराः


सेल्फी ली और कर दिया किस
मीडिया फोटोग्राफर्स ने अर्शी खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान अर्शी ने ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने चुन्नी से सिर ढका हुआ था। वीडियो में अर्शी को यह बोलते सुना गया कि उन्होंने ये ड्रेस रमजान को ध्यान में रख कर पहनी है। इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस से सेल्फी की रिक्वेस्ट की। सेल्फी लेने के बाद ये फैन अर्शी के हाथ पर किस कर देता है। ये देख अर्शी चौंक जाती हैं। फैन के किस करने के बाद अर्शी के चेहरे पर आए भाव देखने लायक थे। इसके बाद अर्शी कहती हैं, ’चलो-चलो अब यहां से’।

अर्शी खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही लोग अर्शी के साथ हुई इस घटना पर कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा होता है जब सेलेब्स लापरवाह हो जाते हैं। एक तरफ लोग सेलेब्स को उनके कड़े व्यवहार के लिए भला-बुरा कहते हैं और जब सेलेब्स नरम व्यवहार करते हैं, तो लोग ऐसी हरकत कर देते हैं। कुछ लोगों ने फैन की इस हरकत पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि फैंस को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए, वो भी बिना सहमति के।

गौरतलब है कि अर्शी खान दो बार बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। सबसे पहले उन्हें बिग बॉस 11 में देखा गया था। इसके बाद वह बिग बॉस 14 में भी नजर आईं। प्रतियोगी के रूप में अर्शी अन्य प्रतियोगियों और दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं।

Published on: