TV न्यूज

‘KKK15’ जीतते ही अविनाश मिश्रा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ रिश्ता किया कंफर्म? वीडियो आया सामने

Avinash Mishra: एक्टर अविनाश मिश्रा का अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख कहा जा रहा है कि अभिनेता ने ईशा संग अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Avinash Mishra did confirmed Eisha Singh relationship after kkk15 winner
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का वीडियो हुआ वायरल (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Avinash Mishra and Eisha Singh Video: रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का खिताब अपने नाम करने के बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी, 20 लाख कैश प्राइज और नई कार जीतने का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि अविनाश का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो ने उनकी और उनकी कथित गर्लफ्रेंड ईशा सिंह (Eisha Singh) की नजदीकियों पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह आया सामने

इंटरनेट पर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें अविनाश स्टेज पर खड़े होकर माइक में कुछ कह रहे हैं। वहीं, नीचे ईशा सिंह बैठी हुई हैं। अविनाश अपने करीबियों के बीच अपनी खुशी जाहिर करते हुए ईशा सिंह की तारीफ कर रहे हैं और खुद को खुशनसीब कह रहे हैं।

वायरल क्लिप में अविनाश साफ तौर पर कहते दिख रहे हैं, "मैं बेहद आभारी और धन्य महसूस कर रहा हूं। मेरी जिंदगी में ईशा का होना मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। आई लव यू बेबी!" आखिर में अविनाश कहते हैं कि इस वीडियो को शेयर मत कर देना।

अविनाश के मुंह से निकले इन प्यारे शब्दों और "आई लव यू बेबी" ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया। ईशा सिंह भी अविनाश की इस प्यार के इजहार पर बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनके चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर रही है। जैसे ही ये वीडियो लोगों तक पहुंचा लोग कमेंट करने लगे।

क्या दोनों ने लगा दी रिश्ते पर आधिकारिक मुहर?

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के अफेयर की चर्चाएं काफी समय से टीवी गलियारों में तैर रही थीं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' ही बताया था। लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी 15' का चैंपियन बनने के ठीक बाद आए इस रोमांटिक वीडियो ने फैंस को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल (आधिकारिक) कर दिया है, लेकिन हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते क्योंकि कपल ने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है।

सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और 'Avinisha' हैशटैग के साथ वीडियो को शेयर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अविनाश ने न केवल रियलिटी शो की ट्रॉफी जीती, बल्कि अपनी लेडी लव का दिल भी एक बार फिर से जीत लिया है।

Updated on:
06 Oct 2026 09:21 am
Published on:
06 Oct 2026 08:38 am