
अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15' का खिताब (Photo Source- Instagram/avinash_world)
Avinash Mishra On Delete Post: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम करने वाले अभिनेता अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर जीत का जश्न मना रहे अविनाश की इंस्टाग्राम विनिंग पोस्ट अचानक गायब हो गई, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए। अब खुद अविनाश ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को विश्वास दिलाया कि इंस्टाग्राम की कम्युनिटी गाइडलाइंस से जुड़े एक छोटे से मुद्दे के कारण पोस्ट हटी है और इसे जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा।
अविनाश मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर ट्रॉफी के साथ एक नई तस्वीर शेयर की और फैंस के लिए खास मैसेज लिखा। अविनाश ने ट्वीट किया, "हाय दोस्तों, मुझे पता है कि मेरी जीतने वाली पोस्ट इंस्टाग्राम से गायब है… गाइडलाइंस से जुड़े कुछ मुद्दों की वजह से इंस्टाग्राम ने इसे हटा दिया है और यह अभी रिव्यू में है। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही इस पोस्ट को रिकवर कर लेंगे। आप लोगों को बिल्कुल भी दुखी होने की जरूरत नहीं है, हमने कर दिखाया!" अविनाश के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस- जिन्हें वह 'Avinashians' कहते हैं ने राहत की सांस ली है।
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस शो का ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर 2026 को प्रसारित हुआ। फाइनल मुकाबले में अविनाश मिश्रा ने अपने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत के साथ अविनाश को 20 लाख का नकद इनाम, एक नई चमचमाती कार और यूरोप की एक फुल्ली स्पॉन्सर्ड ऑल-एक्सपेंस-पेड ट्रिप मिली है।
इस सीजन में अविनाश का मुकाबला रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, ओरी (Orry), हर्ष गुजराल, रूहानिका धवन और अविका गोर जैसी नामचीन हस्तियों से था। 'खतरों के खिलाड़ी', जो अमेरिकन सीरीज 'फियर फैक्टर' का भारतीय रीमेक है, इस बार भी अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स से दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा।
साल 2017 में सीरियल 'सेठजी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अविनाश मिश्रा ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसके बाद वे 'प्यार तूने क्या किया', 'इश्कबाज़', 'मरियम खान – रिपोर्टिंग लाइव', 'यह तेरी गलियां', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' और 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में मुख्य भूमिकाओं में नजर आ चुके हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की यह जीत उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हुई है।
Updated on:
05 Oct 2026 02:08 pm
Published on:
05 Oct 2026 01:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
