TV न्यूज

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो

Eisha Singh-Avinash Mishra Breakup Controversy: अभिनेत्री ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप का मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब अविनाश ने आगे आकर ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी है। इसी बीच ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया है।
3 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 8:01 AM IST
Eisha Singh-Avinash Mishra Breakup Controversy
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा (फोटो सोर्स- Instagram/avinash_world)

Eisha Singh-Avinash Mishra Breakup Controversy: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ईशा सिंह के साथ कथित ब्रेकअप और धोखा देने के आरोपों के बीच अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पहले ईशा सिंह ने अविनाश और टीवी एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था। अब खबर है कि ऋषिता और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने भी अविनाश से सोशल मीडिया पर दूरी बना ली है। इसके अलावा शगुन शर्मा और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट रजत दलाल के भी अविनाश को अनफॉलो करने की खबरें सामने आ रही हैं।

ऋषिता और मृदुल ने भी अविनाश से बनाई दूरी?

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्ते में आई कथित दरार के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में ऋषिता कोठारी का नाम भी सामने आया था। दरअसल, अविनाश और ऋषिता हाल ही में एक आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए साथ में कश्मीर गए थे। इसके बाद दोनों के नाम को ईशा और अविनाश के रिश्ते में आई परेशानी से जोड़कर देखा जाने लगा।

अब सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, दोनों की ओर से इस कदम की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, शगुन शर्मा और रजत दलाल के भी अविनाश को अनफॉलो करने की चर्चा है।

मृदुल मीणा ने ऋषिता के समर्थन में दिया था बयान

जब अविनाश और ईशा के कथित ब्रेकअप से जुड़ी चर्चाओं में ऋषिता का नाम आने लगा था, तब उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने सोशल मीडिया पर उनका बचाव किया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए मीडिया पेजों से बिना पुष्टि किए किसी की निजी जिंदगी को लेकर दावे नहीं करने की अपील की थी।

मृदुल ने अपने बयान में साफ कहा था कि किसी के रिश्ते को मनोरंजन का विषय नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने लिखा था, "रिश्ता मनोरंजन या सनसनी फैलाने की चीज नहीं है।"

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की थी कि उन्हें और ऋषिता को इस पूरे मामले की अटकलों से दूर रखा जाए। मृदुल ने कहा था कि दोनों अपनी जिंदगी और काम पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की भी गुजारिश की थी।

कैसे शुरू हुआ अविनाश और ईशा के रिश्ते में विवाद?

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच अनबन की खबरें तब सामने आईं, जब फैंस ने देखा कि ईशा ने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के रिश्ते में परेशानी होने की चर्चाएं तेज हो गईं।

मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब कथित तौर पर ईशा की मां की आवाज वाला एक वॉइस नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वॉइस नोट को लेकर दावा किया गया कि इसमें अविनाश पर बेवफाई के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद ईशा के भाई रुद्राक्ष की ओर से कथित तौर पर एक व्हाट्सऐप बातचीत भी साझा की गई, जिसमें अविनाश का जिक्र होने की बात कही गई।

हालांकि, अभी तक अविनाश और ईशा दोनों ने ही अपने रिश्ते में आई कथित दरार की असली वजह को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। न ही दोनों की ओर से बेवफाई के आरोपों की पुष्टि की गई है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की घटनाओं और अलग-अलग दावों ने इस पूरे विवाद को और चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह या ऋषिता कोठारी इस मामले पर आगे कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Updated on:
24 Nov 2026, 8:01 AM IST
Published on: