आयुष्मान खुराना की हर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब जल्द ही एक्टर फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ (An Action Hero) के साथ पर्दे पर एंट्री मारने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्टर फिल्म के प्रोमोशन में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो हाल ही में 'इंडियन आइडल' जा धमके हैं जहां उन्होंने कई सारी पुरानी यादें ताजा कीं।
आयुष्मान खुराना अपनी जिंदादिल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म में दर्शकों को हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्हें अधिकतर फिल्मों में इश्क लड़ाते देखा गया है, लेकिन इस बार आयुष्मान खुराना रोमांटिक नहीं बल्कि एक्शन हीरो के अवतार में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना जल्द फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ नजर आने वाले हैं।
आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अब टीम फिल्म के प्रोमोशन में लगी हुई है। इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) अपकमिंग फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का प्रमोशन करने पहुंचे।
शो के दौरान एक्टर ने कई पुरानी बातें साझा कीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बताया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। दरअसल में आयुष्मान ने नेहा कक्कड़ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर सभी हंसने लगे।
यह भी पढे़ं- देबिना बनर्जी ने बच्चे की डिलीवरी के वक्त बना डाला वीडियो
हाल ही में 'इंडियन आइडल 13' के एक एपिसोड में एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) मेहमान बनकर शामिल हुए थे। यहां आयुष्मान की ग्रैंड एंट्री होती है और सभी जजेस उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। आयुष्मान अपनी फिल्म 'दम लगा के हईशा' का गाना 'दर्द करारा' पर शो के कंटेस्टेंट्स के साथ डांस करते हैं।
इसके बाद आयुष्मान बताते हैं, 'मैं और नेहा एक ही दिन इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुए थे और हम वापस मुंबई से दिल्ली ट्रेन से साथ जा रहे थे । हम 50 लोग थे और एक साथ रो रहे थे। नेहा आज जज है और आज मैं यहां पर आया हूं तो ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
फिल्म की बात करें तो ये 2 दिसम्बर को रिलीज होगी। खबर है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। अक्षय फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी कर चुके हैं।
यह भी पढे़ं- श्रद्धा की कहानी देख छलका कनिष्का सोनी का दर्द