4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा की कहानी देख छलका कनिष्का सोनी का दर्द, कहा- ‘शादी की बात पर बॉयफ्रेंड ने बहुत मारा था’

दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) खुद से शादी कर खूह चर्चा में रही थीं। उन्होंने खुद से शादी करके इंडस्ट्री में हर किसी को चौंका दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपने बयानों से सबको हिलाकर रख दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड ने शादी की बात करने पर बहुत मारा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 19 Nov 2022, 2:58 PM IST

kanishka soni

kanishka soni

इन दिनों पूरे देश में श्रद्धा मर्डर केस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना से सभी का दिन दहल गया है। केस को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने भी अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर सभी को चौका दिया है।

हाल ही में 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्का सोनी (Kanishka Soni) ने खुद से शादी कर सबको चौंका दिया था। अब उन्होंने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

एक्ट्रेस ने रोते हुए वीडियो बनाया है और अपना दर्द बयां किया है।

यह भी पढे़ं- विक्की कौशल ने माधुरी को बताया फर्स्ट क्रश फिर किया रोमांटिक डांस

वीडियो में कनिष्का ने बताया कि श्रद्धा की कहानी से मैं खुद को रिलेट कर पाती हूं। मुझे याद है उस एक्टर ने मुझे प्रपोज करते हुए शादी की बात कही थी। मैं रिश्ते में आ गई और इस दौरान मैंने काफी कुछ सहा। जब मैं उसके साथ रिलेशनशिप में थी, तो मैंने उसके एंगर इश्यू, वॉयलेंट नेचर और पीने की आदत को सहा था। मैं ज्यादातर वक्त उसके घर पर ही बिताया करती थी। वो मुझसे लिव इन रिलेशनशिप पर रहने को कहा करता था।'

कनिष्का ने आगे कहा कि ' मुझे लगता था हम शादी करेंगे, जिसके चलते मैं ज्यादातर वक्त उसके घर पर रहती थी। एक दिन जब मैंने उससे पूछा कि हम शादी कब कर रहे हैं। मैं उसके साथ इसलिए ही रह रही थी, क्योंकि उसने कहा था कि जल्द ही शादी करेंगे।'

कनिष्का ने बताया 'मेरे शादी के सवाल पर ही उसे गुस्सा आ गया और उस रात उसने मुझे बहुत मारा था। उस वक्त मेरे अंदर यह डर बैठ गया था कि वो मुझे कभी भी मार सकता है। मैं उसी रात उसके घर से अपना कुछ सामान लेकर भाग निकली थी। प्यार में मैंने लड़कों का केवल यही वॉयलेंट रूप देखा है।'

एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसी भयावह मानसिकता वाले इंसान से शादी कर रहने से तो बेहतर है कि लड़कियां अकेले रहकर अपनी जिंदगी संवारें। कनिष्का ने करवा चौथ पर अपना वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रेड साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं।

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि ये उनका पहला करवा चौथ है जो मैंने अपने लिए रखा है क्योंकि मैं लंबी उम्र जीना चाहती हूं। मैं आज के समय की द्रौपदी हूं और अपना ध्यान खुद रख सकती हूं। आप लोगों को नहीं पता कि इतने सालों से मैंने क्या सहा है। लेकिन अब जाकर मुझे हिम्मत मिली। मैंने कभी झूठ नहीं कहा है। मेरा भगवान पर हमेशा विश्वास रहा है।

यह भी पढे़ं- डांस के मामले में पापा की कॉपी हैं बेटे यशवर्धन