4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डांस के मामले में पापा की कॉपी हैं बेटे यशवर्धन, दोनों की जोड़ी ने पहली बार साथ डांस कर उड़ाया गर्दा

बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा अपने बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस मामले में उनके बेटे यशवर्धन भी उनसे कम नहीं हैं। हाल ही में दोनों 'इंडियन आइडल 13' के सेट पर पहुंचे थे, जहां दोनों का जबरदस्त डांस देखे सभी हैरान रह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 19 Nov 2022, 1:20 PM IST

govinda and his son yashvardan

govinda and his son yashvardan

गोविंदा बॉलीवुड हीरो के हीरो नंबर वन हैं। उनकी चाल, ढ़ाल उनके डांस का हर कोई मुरीद है। वो जहां भी जाते हैं अपने डांस से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। हालांकि इस मामले में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा कम नहीं हैं। यशवर्धन आहूजा बेहद हैंडसम दिखते हैं। वह पापा से भी हाइट में लंबे और डैशिंग दिखते हैं। हाल ही में दोनों की जोड़ी 'इंडियन आइडल 13' के सेट पर पहुंची थी, जहां दोनों के डांस ने गर्दा उड़ा दिया।

गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पहली बार कैमरे के सामने जबरदस्त डांस किया, जिसका एक प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता आहूजा के साथ 'इंडियन आइडल 13' के सेट पर पहुंचे थे। शो के होस्ट आदित्य ने कहा, यश, ऐसे तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं, आपकी परफॉर्मेंस हम देखकर ही रहेंगे। इसके बाद गोविन्दा भी अपने बेटे के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर आ गए और दोनों ने धमाल मचा दिया।

यह भी पढे़ं- अब फिल्मों में नहीं दिखेंगे 'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ!

गोविंदा ने बेटे के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर सामने धर्मेन्द्र मौजूद थे और बाप-बेटे को एकसाथ डांस करते देख वह बैठे-बैठे ही डांस करने लगे। गोविन्दा और उनके बेटे यशवर्धन का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। पहली बार गोविन्दा और उनके बेटे यशवर्धन ने साथ में शानदार डांस किया।

यूजर्स को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- गोविंदा का बेटा खतरनाक डैशिंग है, एकदम हीरो दिखता है। वहीं कई यूजर्स ने यश को डैशिंग और हैंडसम कहा। कुछ फैंस ने उन्हें फिल्मों में डेब्यू करने के लिए कहा।

वहीं पत्नी सुनीता और गोविंदा ने अपनी जिंदगी का मजेदार किस्सा इंडियन आइडल (Indian Idol 13) के मंच पर शेयर किया। गोविंदा ने बताया होता है कि जब उनकी पत्नी सुनीता प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने एक फोटो उन्हें धर्मेंद्र जी की लाकर दी थी और कहा था- 'ऐसा ही चाहिए...'

सुनीता गोविंदा (Govinda Comedy) से कहती हैं- 'तब फोटो देखकर ऐसा प्रोडक्ट निकाल दिया। आज तो साक्षात धर्मेंद्र जी को देख लिया है, चलो घर चलकर एक और प्रोडक्ट निकालते हैं...' गोविंदा (Govinda Movies) भी इस बात को सुनने के बाद जोर जोर से हंसन लगते हैं।

यह भी पढे़ं- शहनाज गिल भूल गईं अपना डायलॉग 'साडा कुत्ता'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन