4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहनाज गिल भूल गईं अपना डायलॉग ‘साडा कुत्ता’, कहा- ‘अब मैं सेलिब्रिटी बन गई हूं’

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस शहनाज गिल आज बड़ा नाम हैं। लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं। ये अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायलय हो रहा है, जिसमें उनके क्यूट अंदाज ने एक बार फिर सबको दीवाना बना दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 19 Nov 2022, 12:39 PM IST

shahnaaz gill

shahnaaz gill

बिग बॉस में अपने क्यूट अंदाज से फैन्स का दिल जीतने वाली शहनाज गिल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी अदाओं को लेकर तो कभी अपने मासूम जवाबों को लेकर। अब पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके क्यूट अंदाज ने एक बार सबका दिल जीत लिया है। वह दुबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही हैं।

वीडियो में शहनाज अपना बिग बॉस में बोला गया मशहूर डायलॉग 'साडा कुत्ता' दोहराती नजर आ रही हैं, लेकिन मजे की बात ये है कि वो अपना ही डायलॉग भूल जाती हैं, जिसपर वो मासूम सा चेहरा बना लेती हैं। फैंस को उनकी ये नादानी भी खूब पसंद आ रही है।

स्टेज पर शहनाज गिल एक्टर गोविंदा, मनीष पॉल और अन्य सेलेब्स के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपना फेमस डायलॉग ‘साडा कुत्ता’ दोहराती नजर आ रही हैं। हालांकि जब एक्ट्रेस अपने डायलॉग को बोल रही होती है तो वो खुद ही इसे भूल जाती है।

यह भी पढे़ं- अब फिल्मों में नहीं दिखेंगे 'थॉर' फेम क्रिस हेम्सवर्थ!

शहनाज पहले त्वाडा की जगह साडा बोल देती हैं, फिर वह कहती हैं ‘जो मैंने बोला था वो लोगों ने रट लिया और मैं अपना डायलॉग भूल गई, क्योंकि अब मुझे कुछ नया करना है ना।’

आगे वीडियो में एक्ट्रेस को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वो अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। शहनाज कहती हैं कि वो अब सेलिब्रिटी बन गई हैं। बड़े-बड़े स्टार्स के साथ नजर आती है। शहनाज की इस बात को सुन वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

शहनाज की इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह कभी चेंज नहीं होगी और हम उनसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।'

वहीं एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अनफिल्टर्ड शहनाज'।

दूसरे यूजर्स ने लिखा, 'हाय कितनी क्यूट है यार ये।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली से बॉलिवुड में कदम रखेंगी। इस खबर से शहनाज के फैंस काफी खुश हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शहनाज ने रिया कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। 'बिग बॉस 13' से फेमस हुईं एक्ट्रेस ने करोड़ों दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई थी।

यह भी पढे़ं- पैपराजी पर फूटा कैटरीना कैफ का गुस्सा