TV न्यूज

#BB11: बत्तियां बुझते ही पुनीश-बंदगी ने पार की हदे और फिर…!, देखें वीडियो

बिग बॉस 11: बत्तियां बुझते ही पुनीश-बंदगी ने पार की हदे और फिर...!, देखें वीडियो....
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2017, 3:15 PM IST
Bandgi_Kalra
Bandgi_Kalra

बिग बॉस सीजन 11 दिन-ब-दिन रोमांचक होता जा रहा है। एक तरफ शिल्पा और विकास के बीच लड़ाई तिखी होती जा रही, वहीं दूसरी और पुनीश और बंदगी का प्यार परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है। पुनीश ने कैप्टन बनते ही बेखौफ होकर बंदगी कालरा के साथ इंटीमेट होना शुरू कर दिया है। वीकेंड का वार एपिसोड में दोनों एक बेड पर साथ लेटकर लिपलॉक करते नजर आए। दोनों ने रोमांस लाइट्स बंद होने और बाकी कंटेस्टेंट के सो जाने के बाद किया। दरअसल पुनीष ने बंदगी को प्रियंक की पीठ पर लोशन लगाते हुए देखा था जिससे उन्हें काफी जलन हुई थी। फिर रात में पुनीश, बंदगी को किस करने के लिए कहते हैं। हालांकि बंदगी पहले मना करती हैं, लेकिन बाद में पुनीश उन्हें मना लेते हैं और ये सब घर में लगे कैमरे में कैद हो गया।

बता दें कि शनिवार का वीकेंड का वार कई मायनों में काफी दिलचस्प रहा। घर में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना ही शायद आप कर सकते हैं। वीकेंड का वार में घर में कल एक खेल खेला गया। घर में रहने वाले सदस्यों में वैसे सदस्य जिसने ज्यादा घर के नियम का उल्लंघन किया उसे घर के कैप्टन के द्वारा सजा दिया गया। घर का कैप्टन पुनीश ने घर के पांच सदस्यों को सजा के लिए चुना इसमें मुख्य थे बंदगी, बेनफ्शा, हिना खान, विकास गुप्ता, अर्शी खान। इन 5 सदस्यों में पहले नंबर पर बंदगी, दूसरे नंबर पर बेनफ्शा, तीसरे नंबर पर हिना खान, चौथे नंबर पर अर्शी खान और पहले नंबर पर विकास गुप्ता को रखा गया।

इस टास्क के दौरान पांचवे नंबर वाले सद्स्य यानी बंदगी थी इन्हें सजा के दौरान कीचड़ से नहलाया गया। चौथे नंबर पर बेनफ्शा को सजा के दौरान कीचड़ से नहलाने के बाद करेले और मछली जूस पीना था। तीसरे नंबर पर हिना खान को सजा के दौरान को कीचड़ से नहलाया गया फिर मरी हुई मछली से अपने गाल पर चाटे मारने थे और उसके बाद करेले का जूस पीना था, दूसरे नंबर पर आई अर्शी खान को भी कीचड़ से नहलाया गया साथ ही चेहरे पर क्लिप लगवाने थे और करेले के जूस पीना था, चेहरे पर मछली से मरवाना था। वहीं आखिरी और पांचवे नंबर पर आए विकास गुप्ता को ज्यादा सजा देते हुए सबसे पहले कीचड़ से नहलाया गया उसके बाद चेहरे पर क्लिप लगवाना था और करेले का जूस पीने के बाद राई और सोया सॉस से अपने दांतों की सफाई करनी थी।

जब शिल्पा को विकास ने कहा सौतली मां...
शो में लगातार विकास और शिल्पा शिंदे के बीच नोंक-छोंक होती चली आ रही है। ऐसे में कालकोठरी की सजा काटकर आने के बाद जब विकास डायनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी शिल्पा एक बार फिर से विकास को परेशान करने लगती हैं। ऐसे में विकास टेबल छोड़कर चिल्लाते हुए कहते हैं, 'खाना भी नहीं खा सकते यहां, शिल्पा ठीक सौतेली मां की तरह है जो बात-बात पर खाने के वक्त ताने मारती है।' हालांकि इसके जवाब में शिल्पा कुछ रिएक्ट नहीं करती हैं।

Updated on:
5 Nov 2017, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’