6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: सपना चौधरी को मिली LOVE BYTE, वीडियो देखा आपने ???

BIGG BOSS 11: सपना चौधरी को मिली LOVE BYTE, वीडियो देखा आपने ???
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 5 Nov 2017, 2:26 PM IST

sapna chaudhary

sapna chaudhary

वैसे कहना गलत नहीं होगा की सलमान खान का शो बिग बॅास अक्सर आम लोगों का करियर बना देता है। इस शो ने बहुत लोगों का करियर बनाया है। बता दें बिग बॉस 10 के खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स मनु पंजाबी, मनवीर गुर्जर और नितिभा कौल की जिंदगी पूरी बदल गई है। और अब लगता है हरियाणवी डांसर सरपना चौधरी की लाइफ भी बदलने वाला है। खबर मिली है की हाल में सपना चौधरी का एक आइटम सॅान्ग रिलीज हुआ है। जी हां सपना अभी घर में हैं लेकिन उससे पहले ही सपना के करियर की गाड़ी स्पीड पकड़ती नजर आ रही है।

फिल्म जर्नी ऑफ भैंगओवर में सपना लव बाइट गाने में अपना लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं। अभी तो गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है और जिन्होंने अभी तक सपना का हरियाणवी डांस नहीं किया है, वो उनका यह डांस देख पता लगा सकते हैं कि वो इतनी फेमस क्यों हैं। यह गाना टी सीरज के बैनर तले रिलीज हुआ है।

यूं तो सपना बिग बॉस 11 में कुछ खास परफॅार्म नहीं कर पा रही हैं लेकिन सपना मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभरी हैं। टास्क में भले ही वो ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन स्टैंड लेने में वो हमेशा आगे रहती हैं।


जिन लोगों को पता नहीं है उन्हें बता दें की सपना ने अपने करियर की शुरुवात काफी कम उम्र में शुरु कर दी थी। सपना ने स्टेज को अपनी जिंदगी का सपना बना लिया था। सपना ने बताया की करीब 9 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस और गाने को करियर बना लिया था। वो मूल रूप से रोहतक की रहने वाली हैं। वह हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में कई लाइव शो किया करती हैं। उनके तमाम वीडियो यूट्यूब पर देखे जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हो चुकी हैं।