TV न्यूज

Bigg Boss 11 : सलमान ने किया शिल्पा और अर्शी को सपोर्ट, प्रियांक को डांटा

बिग बॉस 11 : सलमान ने किया शिल्पा और अर्शी को सपोर्ट, प्रियांक को डांटा...

2 min read
Nov 26, 2017
salman_Khan

बिग बॉस 11 को शुरू हुए करीब दो महीने होने जा रहे हैं। कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट करने से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को वीकेंड का वार लेकर एक बार दर्शकों के सामने हाजिर हुए सलमान खान ने प्रियांक को जमकर डांटा, वहीं शिल्पा शिल्दे और अर्शी खान को सपोर्ट करते नजर आए। सलमान ने इस पूरे हफ्ते किए गए काम को लेकर घरवालों की क्लास लगाई। घर के अंदर आकर सलमान ने घरवालों से घर के अंदर के विलेन को चुनने के लिए वोट करने को कहते हैं। सभी आपसी सहमति से पुनीश को पांच और प्रियांक को तीन वोट देकर विलेन चुनते हैं। इसके बाद भाईजान सलमान ने दोनों को विटनेस बॉक्स में बुलाया। सपना के मामले में पुनीश का साथ देते हुए कहते हैं कि उनकी कोई गलती नहीं है।

पुनीश के बाद बारी आई प्रियांक की। बता दें कि इस हफ्ते प्रियांक ने शिल्पा और अर्शी को मोटी, सांड और ड्रम कहा था। जिसको लेकर सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई। सभी घरवालों के सामने खान बताते हैं कि प्रियांक ने कहा था-शिल्पा और अर्शी खान खा-खा के 70 किलो की हो गई हैं, ये क्या भाग सकते हैं। जिसके बाद सलमान उनसे पूछते हैं कि आपको कैप्टन बनने या किसी ऐसी पोजिशन में जाने के लिए पीटी ऊषा या बेन जॉनसन बनने की जरुरत है? क्या फिट रहने की जरुरत है या फिर अच्छे दिल और दिमाग की?

सलमान ने प्रियांक से कहा कि वो घरवालों को बताएं कि उन्होंने ये बात शिल्पा के लिए किस टोन मेें कहा था। इसके बाद प्रियांक जवाब देते हैं कि सर मैंने उन्हें कहा था कि शिल्पा मोटी हैं। वो भाग तो सकती नहीं है कैप्टनशिप के क्या लायक हैं? इसके बाद सलमान ने हिना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने पुनीश की बात तो सपना चौधरी को बताई थी, लेकिन प्रियांक की क्यों नहीं? प्रियांक ने शिल्पा और अशी के बारे में हिना के सामने कहा था। हिना ने प्रियांक की बात को क्यों छिपा लिया जबकि पुनीश की बात बोल दी थी। जिसकी वजह से सपना गुस्सा हुई और उन्होंने पुनीश और बंदगी को गंदी—गंदी बातें कही।

ये भी पढ़ें

Special: खतरे में है बॉलीवुड के सुल्तान की सल्तनत !
Also Read
View All