
salman khan
सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' टॉप टेन में भी जगह नहीं बना पा रहा है, ये तो तब है जब कि इस शो में तमाम मर्यादाएं ताक पर रखी जा रही हैं। सलमान खान की मौजूदगी ही सक्सेस के लिए काफी है, ये अब सच नहीं रहा है। भले ही उनकी फैंस फॉलोइंग अभी भी बरकरार है, लेकिन दर्शकों के पास छोटे और बड़े पर्दे पर इतने ऑप्शन हैं कि वे किसी फ्यूज 'ट्यूबलाइट' में रोशनी तलाशने नहीं जाते।
टाइगर की रेस
सुल्तान अपने फैंस के दिलों में अपनी हुकूमत फिर चलाना चाहते हैं, तो उनके पास अब भी दो बड़ी उम्मीद है, 'टाइगर जिंदा है' और 'रेस 3'। जहां 'टाइगर जिंदा है' का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है और इस फिल्म के लिए सलमान ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को साइड में करते हुए एक्स गर्लफ्रेंड और फिल्म की को-स्टार कैटरीना कैफ के साथ नजदीकियां दिखाई है, उसे देखते हुए लगता है कि फिल्म को इसका फायदा मिलेगा। दोनों पांच साल बाद साथ आ रहे हैं, एक्शन भी दमदार है और कैटरीना की अदाएं भी खास है, लेकिन कहानी कुछ सुनी-सुनी सी है।
साउथ एक्ट्रेस पार्वती हैं खफा
'करीब करीब सिंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पार्वती इन दिनों सलमान खान से बेहद खफा है, वो भी 'टाइगर जिंदा है' की कहानी को लेकर। दरअसल कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी मलयालम फिल्म 'टेक ऑफ' पर आधारित है। इसमें पार्वती ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म भी आतंकियों के चंगुल में फंसी नर्सों की कहानी है। जहां मलयालम फिल्म में नायिका का रोल इम्पोर्टेंट है, वहीं टाइगर...में नायक का। 'टेक ऑफ' में मसला एक्शन से नहीं, बल्कि राजनैतिक दाव-पेंच से सुलझता है। आपको बता दें कि इस मूवी का हिंदी में रीमेक भी बनना था। पार्वती कहती हैं, 'मैं हैरान हूं किस तरह किसी फिल्म में महिला मुद्दे को भी हीरो के हाथ में दे दिया जाता है।'
हॉलीवुड मूवी से पिछड़े थे किंग भी
सलमान खान की 'रेस 3' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। यूं यह फिल्म सैफ अली खान की फिल्म मानी जाती है। उनका नवाबी अंदाज 'रेस' की पहचान था, ऐसे में सलमान के सामने बड़ा चैलेंज तो पहले से ही था कि वे उनका अंदाज कॉपी करेंगे या उससे बेहतर कुछ सामने लाएंगे। फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा कि इस चैलेंज से वे कैसे निपटेंगे, लेकिन इसकी रिलीजिंग में एक और झटका फिल्म के लिए है। बॉक्स ऑफिस की रेस में 'रेस 3' को जुरासिक सीरीज की नई फिल्म 'जुरासिक वल्र्ड: फॉलन किंगडम' से भिडऩा होगा।
हॉलीवुड फिल्में यूं भी भारत में अच्छा बिजनेस कर रही हैं। आपको याद दिला दें कि शाहरुख खान की 'फैन' भी ' द जंगल बुक' के सामने धराशायी हो गई थी। जहां किंग की फिल्म 84 करोड़ ही कमा सकी, वहीं ' द जंगल बुक' ने 150 करोड़ रुपए कमाए।
Updated on:
25 Nov 2017 07:51 pm
Published on:
25 Nov 2017 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
